Bollywood Unknown Facts: आज बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ मैनेजर और सेक्रेटरी की पूरी टीम नजर आती है. कोई उनकी फिल्में और मीटिंग संभालता है, तो कोई तारीखों और कामकाज का हिसाब रखता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा में एक ऐसा भी अभिनेता था, जिसने सबसे पहले अपने कामकाज को संभालने के लिए सेक्रेटरी रखा था? दिलचस्प बात यह है कि कभी यह कलाकार मुंबई की सड़कों पर बस कंडक्टर की नौकरी करता था. अपनी कॉमेडी और अनोखे अंदाज से लोगों को हंसाने वाले इस अभिनेता का नाम था जॉनी वॉकर.
क्या है जॉनी वॉकर का असली नाम?
जॉनी वॉकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था. इंदौर में जन्मे बदरुद्दीन का बचपन आर्थिक तंगी के बीच गुजरा. परिवार की मदद करने के लिए उन्हें कम उम्र में ही काम की तलाश करनी पड़ी. इसी सिलसिले में वह मुंबई पहुंचे और बस कंडक्टर की नौकरी करने लगे. उनके अंदर का कलाकार बस की भीड़ में भी जिंदा था. टिकट काटने के साथ-साथ वह यात्रियों की नकल उतारते, मजेदार अंदाज में बातें करते और अपने अभिनय से लोगों को हंसाते थे. उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि बस में दिखाई जाने वाली यही कला उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन जाएगी.
बलराज साहनी ने बदली किस्मत
कहते हैं कि हुनर को पहचानने के लिए किसी बड़े मंच की जरूरत नहीं होती. जॉनी वॉकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक दिन अभिनेता बलराज साहनी की नजर उनके अनोखे अंदाज पर पड़ी. वह उनकी कॉमेडी से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें निर्देशक गुरु दत्त से मिलने की सलाह दे दी. जॉनी वॉकर ने इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया. गुरु दत्त से मुलाकात हुई और उनका अभिनय देखकर निर्देशक भी प्रभावित हो गए.
फिल्म बाजी से मिला मौका
साल 1951 में फिल्म ‘बाजी’ से उन्हें हिंदी सिनेमा में काम करने का मौका मिला. इसी दौरान गुरु दत्त ने उन्हें मशहूर व्हिस्की ब्रांड के नाम पर ‘जॉनी वॉकर’ नाम दिया. इसके बाद बदरुद्दीन काजी इसी नाम से फिल्मी दुनिया में मशहूर हो गए. जॉनी वॉकर सिर्फ अपनी कॉमेडी और अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि अपने काम करने के तरीके के लिए भी चर्चा में रहे. उन्होंने लगभग 300 फिल्मों में काम किया लेकिन उनके डायलॉग और सीन पर कभी सेंसर बोर्ड की कैंची नहीं चली.
ये भी पढ़ें: पति की मौत का दर्द, बेटे की हत्या का बदला! महारानी 5 में फिर दिखेगा रानी भारती का खूंखार अंदाज, जानें कब होगी रिलीज