<
Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 20: सलमान ने लगाई कंटेस्टेंट की क्लास, छिनी खास पावर; अरिश्फा का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar : सलमान खान ने इस वीकेंड के वार में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, उदिति की लाइफलाइन छीनी और अरिश्फा समेत घरवालों के बीच जमकर विवाद देखने को मिला.

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 20 का पहला हफ्ता खत्म हो चुका है और इसके साथ सलमान खान का पहला वीकेंड का वार भी दर्शकों के सामने आ गया. हालांकि, इस बार का एपिसोड दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सका. सलमान खान ने जहां कई कंटेस्टेंट्स के व्यवहार पर सवाल उठाए, वहीं उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिलने के बाद अपनी लाइफलाइन गंवानी पड़ी.

सलमान खान ने आम्रपाली को दिखाया आईना

वीकेंड का वार में सलमान खान ने आम्रपाली दुबे की उस टिप्पणी पर बात की, जिसमें उन्होंने कहा था कि पैसे देकर आने वाली ऑडियंस को गुस्सा जल्दी आता है. सलमान ने उन्हें याद दिलाया कि दर्शक Jio Hotstar की सब्सक्रिप्शन फीस भी देते हैं. इसके अलावा सलमान ने कनिका मान, रीति और काजी तौकीर से भी बातचीत की और उनके गेम पर अपनी राय रखी. उन्होंने कंटेस्टेंट्स को सलाह दी कि वे अपने टैलेंट और असली पर्सनैलिटी के साथ गेम खेलें.

काजी और ScoutOP के साथ मजेदार सेगमेंट

एपिसोड में आसिफ खान ने ओपन माइक के जरिए घरवालों की टांग खिंचाई की. सलमान ने काजी के बड़े-बड़े दावों का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया और NASA वाला मजाक भी किया. इसके बाद ScoutOP को गेमिंग कॉर्नर में भेजा गया, जहां उन्होंने खिलौने वाली बंदूक से कुछ कंटेस्टेंट्स को टारगेट किया. हालांकि, इन सेगमेंट्स को सोशल मीडिया पर दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया.

उदिति सिंह की गई एक लाइफलाइन

सलमान खान ने घोषणा की कि उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिले हैं. इसके चलते उनकी एक लाइफलाइन खत्म हो गई. सलमान ने उन्हें गेम में ज्यादा एक्टिव रहने और अपनी असली पर्सनैलिटी दर्शकों के सामने रखने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें:  Bigg Boss 20: ‘वो फेम के लिए…’ काजी तौकीर की मुरीद हुईं हिना खान, जमकर की तारीफ

सलमान के जाते ही घर में बढ़ा तनाव

सलमान खान के घर से जाने के बाद कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद देखने को मिला. रीति और काजी के बीच बहस हुई, वहीं लव और अरिश्फा के बीच भी तनाव बढ़ गया. अरिश्फा और आम्रपाली दुबे के बीच शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट को लेकर बहस हुई. अरिश्फा ने कहा कि इसी काम से उनका घर चलता है. दूसरी तरफ अमन गांधी और Yung DSA के बीच कनिका को लेकर हुई टिप्पणी पर विवाद देखने को मिला. बाद में Yung DSA ने अपनी बात को लेकर माफी भी मांगी. कुल मिलाकर, पहले Weekend Ka Vaar में सलमान खान के कुछ सख्त सवालों और घर के विवादों के बावजूद एपिसोड में वह दम नजर नहीं आया, जिसकी दर्शकों को उम्मीद थी.

ये भी पढ़ें: अरिजीत सिंह को टक्कर देते दिखे काजी तौकीर, 21 साल पुराना VIDEO अब इंटरनेट पर मचा रहा तहलका; अब खुला सालों पुराना राज

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST

Arbaaz Khan Viral Video: सलमान का नाम सुनते ही आपा खो बैठे अरबाज खान; कैमरे पर निकाला गुस्सा; वायरल वीडियो मचा रहा बवाल

Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:18 IST

MP News: तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति-पत्नी और 13 वर्षीय बेटी की मौत, ट्रक चालक फरार

मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 13:29:14 IST

Madras Regiment में सेंधमारी! पूर्व हवलदार ने सेना के 3 जवानों के साथ मिलकर चुराए हथियार, ऐसे हुआ ‘मास्टरमाइंड’ का पर्दाफाश

Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…

Last Updated: October 4, 2026 13:26:26 IST