Live TV
Search
Home > मनोरंजन > अरिजीत सिंह को टक्कर देते दिखे काजी तौकीर, 21 साल पुराना VIDEO अब इंटरनेट पर मचा रहा तहलका; अब खुला सालों पुराना राज

अरिजीत सिंह को टक्कर देते दिखे काजी तौकीर, 21 साल पुराना VIDEO अब इंटरनेट पर मचा रहा तहलका; अब खुला सालों पुराना राज

Qazi Touqeer-Arijit Singh Viral Video: काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की 21 साल पुरानी दोस्ती फिर चर्चा में है. 'फेम गुरुकुल' के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों साथ गाते नजर आए. फैंस उनकी दोस्ती और सिंगिंग की तारीफ कर रहे हैं.

Written By:
Last Updated: September 13, 2026 16:05:01 IST

Mobile Ads 1x1

Qazi Touqeer-Arijit Singh Viral Video:  काजी तौकीर को आज की जेनरेशन ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट के तौर पर जान रही है. लेकिन मिलेनियल्स के लिए काजी की पहचान काफी पुरानी है. वह साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ के विनर बने थे. इसी शो में अरिजीत सिंह भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए थे.  इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को लेकर काजी चर्चा में हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर काजी तौकीर और अरिजीत सिंह के कुछ पुराने वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में दोनों साथ में गाना गाते और एक-दूसरे को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. फैंस को दोनों की यह पुरानी दोस्ती काफी पसंद आ रही है.

 वायरल हुआ ‘फेम गुरुकुल’ का वीडियो

 इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा एक वीडियो ‘फेम गुरुकुल’ के समय का बताया जा रहा है. इसमें काजी तौकीर, अरिजीत सिंह और शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स शान की फिल्म के मशहूर गाने ‘यम्मा यम्मा’ पर परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दोनों की सिंगिंग और बॉन्डिंग फैंस का ध्यान खींच रही है.

 आज भी एक-दूसरे को करते हैं सपोर्ट

 काजी और अरिजीत की दोस्ती सिर्फ पुराने दिनों तक सीमित नहीं है. दोनों आज भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आते हैं. जब काजी ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे तो अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनके समर्थन में पोस्ट किया था. अरिजीत ने काजी को अपना रॉकस्टार बताते हुए कहा था कि उन्हें पहली बार ‘बिग बॉस’ देखना पड़ेगा, क्योंकि काजी शो में हैं. वहीं काजी भी अरिजीत की जमकर तारीफ कर चुके हैं. उन्होंने अरिजीत को अपनी जिंदगी का बेहद खास इंसान बताया और उनके संगीत के प्रति जुनून की तारीफ की.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: किसकी होगी छुट्टी, घर में आते ही मुश्किल में फंसे ये 3 कंटेस्टेंट्स; अब बाहर होने का मंडरा रहा खतरा

 2005 से कायम है दोस्ती

 काजी और अरिजीत की दोस्ती करीब दो दशक पुरानी है. दोनों की मुलाकात 2005 में ‘फेम गुरुकुल’ के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों ने अपने-अपने करियर में अलग रास्ते चुने, लेकिन उनकी दोस्ती आज भी कायम है. दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Mahira Khan Pregnancy: सफेद गाउन में दिखा बेबी बंप, पहले बेटे के बाद अब फिर मां बनेंगी माहिरा खान; गुड न्यूज सुन फैंस हुए एक्साइटेड

MORE NEWS