<

Bigg Boss 4 Winner: श्वेता तिवारी ने WWE के रेसलर को हराकर जीता था बिग बॉस सीजन 4, जानें कितना मिला था प्राइज

Bigg Boss 4 Winner Shweta Tiwari: बिग बॉस सीजन 4 में भी ग्लैमर का तड़का लगा था. विजेता बनी थी श्वेता तिवारी और पहली बार सलमान खान ने यह शो होस्ट किया जो अब तक जारी है.

Bigg Boss 4 Winner Shweta Tiwari: बिग बॉस लवर्स टेलीविजन के इस प्रोग्राम को हमेशा ही पसंद करते आ रहे हैं. पहले ही सीजन से बिग बॉस लोकप्रिय होने लगा था. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिग बॉस सीजन 3 को होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने किया था. इसके बाद चौथे सीजन में सलमान खान की इस शो में बतौर होस्ट नजर आए. बिग बॉस सीजन 4 की ट्रॉफी की बात करें तो यह श्वेता तिवारी ने अपना नाम की थी.  2010-2011 में यह सीजन जीता और 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी हासिल की थी,

बिग बॉस-4 में कई तगड़े कंटेस्टेंट ने भाग लिया था, लेकिन सभी को मात देते हुए पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 4 (Bigg Boss 4) की ट्रॉफी अपने नाम की थी. वर्ष 2010 में बिग बॉस का सीजन 4 आया था. विजेता श्वेता त्रिपाठी को विंदु दारा सिंह की तरह ट्रॉफी के साथ एक्ट्रेस को 1 करोड़ की प्राइज मनी मिली थी.

सीजन रहा था बहुत लोकप्रिय

बिग बॉस सीजन 4 में खूब ड्रामा और दमदार टास्क दिखाए गए थे. यही वजह थी कि लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया था. यही वजह है कि जब भी बिग बॉस की चर्चा होती है तो सीजन 4 का जिक्र जरूर होता है. यह इसलिए भी चर्चा में रहता है, क्योंकि फिनाले के दिन टीवी की मशहूर बहू और एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने दिल जीतने के साथ ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली थी.

होस्ट के तौर पर हुई थी सलमान खान की एंट्री

बिग बॉस सीजन 4 में सलमान खान की बिग बॉस में बतौर होस्ट एंट्री हुई थी. इसके बाद से ही बिग बॉस की पहचान सलमान खान के नाम से भी होती है. बतौर होस्ट सीजन 4 से काम शुरू किया था. सलमान खान की एनर्जी और उनके स्टाइल ने शो को एक अलग पहचान दी और इसके बाद आज तक लोग उन्हें बतौर होस्ट सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.

कौन था बिग बॉस 4 का रनर-अप

बिग बॉस सीजन 4 में श्वेता त्रिपाठी के साथ स्टेज पर द ग्रेट खली भी मौजूद थे. श्वेता ने उन्हें ही हराकर अपने नाम ट्रॉफी कर ली थी. इस तरह बिग बॉस 4 के रनर-अप खली बने थे. यह अलग बात है कि द ग्रेट खली ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था.

कौन-कौन थे कंटेस्टेंट

कई मशहूर सितारों ने बिग बॉस सीजन 4 में हिस्सा लिया था. इनमें भोजपुरी एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी के अलावा सेहरा खान, डॉली बिंद्रा, अस्मि देव, वीना मलिक जैसे लोगों का नाम शामिल है. डॉली और श्वेता के बीच हुई तीखी बहस को प्रशंसक आज भी याद करते हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद फिर नजदीकियां? स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के परिवार के इस वीडियो ने किया कन्फ्यूज

Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…

Last Updated: April 10, 2026 06:47:43 IST

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST