<
Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड में कौन है मगरमच्छ? क्या दिव्या ने किया कास्टिंग काउच की तरफ इशारा, भूषण कुमार से तलाक पर भी किया खुलासा

Divya Khossla kumar: दिव्या खोसला कुमार ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यहां पर मगरमच्छ हैं, लेकिन काम पाने के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगी.

Divya Khossla kumar : पति भूषण कुमार ( bharat kumar) से तलाक की चर्चा के बीच दिव्या खोसला कुमार ने बड़ा बयान देकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है. उन्होंने कहा है कि ‘बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा हुआ है. वह यहीं पर नहीं रुकीं उन्होंने यहां तक कह दिया कि वह इंडस्ट्री में काम के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करेंगी. उन्होंने अपनी आत्मा नहीं बेची है. रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान दिव्या खोसला कुमार ने यह बयान देकर इंडस्ट्री के स्याह पक्ष को सामने ला दिया है. माना जा रहा है कि इसके पक्ष या विपक्ष में भी कुछ लोग बोलेंगे. 

फिल्म इंडस्ट्री में निकालना पड़ता है बीच का रास्ता

रेडिट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन में दिव्या ने कहा कि बॉलीवुड मगरमच्छों से भरा हुआ है. ऐसे में आपको खुद इन सबके बीच रास्ता निकालना होता है. हुआ यूं कि सोशल मीडिया पर यूजर ने सवाल किया कि आप बॉलीवुड में इतने टॉक्सिक, प्रेशर और इस तरह के स्टफ के बीच अपनी मेंटल हेल्थ को कैसे मेन्टेन करती हैं? इस पर  जवाब में दिव्या ने कहा कि उन्हें खुद लगता है कि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां चारों ओर मगरमच्छ हैं. ऐसे में बीच का रास्ता निकालना पड़ता है. एक्टिंग करियर पर उन्होंने कहा कि यहां पर काम पाने के लिए अपनी आत्मा कभी नहीं बेचूंगी. इसी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलता है तो ठीक है, नहीं होता तो भी ठीक है.

पति से नहीं ले रही हैं तलाक

अपने फिल्मी करियर से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वालीं दिव्या खोसला कुमार लगातार ऐसे बयान देती रही हैं. इस बातचीत में दिव्या ने यह भी खुलासा किया कि वह अपने पति और फिल्म निर्माता भूषण कुमार से तलाक नहीं ले रही हैं. दिव्या खोसला और भूषण कुमार के बीच तलाक की अफवाह ने इसलिए भी जोर पकड़ा, क्योंकि एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने नाम से ‘कुमार’ सरनेम हटा दिया. इसके बाद कयास लगाया जाने लगा कि वह अपने पति से अलग होने की तैयारी कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने टी सीरीज को अनफॉलो कर दिया. जब मीडिया में इस पर चर्चा हुई तो एक इंटरव्यू में दिव्या और भूषण ने सफाई दी कि दोनों के बीच तलाक जैसा कुछ नहीं है. भूषण कुमार ने ही खुलासा किया दिव्या ने अपना नाम ज्योतिषीय कारणों से बदला है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST