<
Categories: मनोरंजन

Bandar Movie Release Date: बॉबी देओल की ‘बंदर’ का जबरदस्त पोस्टर जारी, जानें कब बड़े पर्दे पर देगी दस्तक

Bandar Movie Release Date: बॉबी देओल एक बार फिर अपने खलनायक अवतार के साथ नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने उनके लुक के साथ 'बंदर' फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है. साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

Bandar Movie Release Date: एनिमल में अबरार के किरदार से कमबैक करने वाले बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंदर’ का पोस्टर रिलीज हो गया है. बॉबी देओल फिल्म बंदर: मंकी इन ए केज में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने इसकी रिलीजिंग डेट की भी घोषणा कर दी है. अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद के साथ सपना पब्बी स्टारर फिल्म फिल्म बंदर का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में बॉबी अग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं. वे सन ग्लासेस पहने हुए हैं. पोस्टर का आधा हिस्सा ब्लैक एंड व्हाइट और आधा हिस्सा कलरफुल दिखाया गया है. पोस्टर के कैप्शन में लिखा, ’22 मई 2026 को सिनेमा हॉल में मिलते हैं.’

पोस्टर की हो रही तारीफ

अनुराग कश्यप के निर्देशन और निखिल द्विवेदी द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म बंदर का पोस्टर बीते साल ही अनाउंस किया गया था. जुलाई 2025 में ही फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया. यहां पर फिल्म को बेहतरीन रेस्पोंस मिला था. अब ये फिल्म बडे पर्दे पर धमाकेदार एंट्री के लिए तैयार है. पोस्टर को लेकर भी लोग तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने पोस्टर के नीचे कमेंट करते हुए लिखा ये एक गेम चेंजिंग फिल्म होने वाली है. दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉबी देओल एक बार फिर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले हैं.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म सिनेमाघरों में सबको चौंकाने वाली है.

बॉबी देओल स्टारर ‘बंदर’ फिल्म की कहानी

बता दें कि इस फिल्म को गैंग्स ऑफ वासेपुर और ब्लैक फ्राइडे जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने फिल्म बंदर को डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी इमोशनल करने वाली है. ये कहानी ऐसे शख्स के बारे में है, जो एक टीवी स्टार है. धीरे-धीरे उसके करियर में गिरावट आ जाती है. इसी बीच एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड उस पर रेप का आरोप लगा देती है. इसके बाद ये एक्टर मुश्किलों से घिर जाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Up Gold Silver Price Today: बढ़ा या घटा? जानें आज आपके शहर में क्या है सोने का भाव

आज का गोल्ड का रेट: सोने की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच…

Last Updated: April 2, 2026 11:23:40 IST

UP Crime News: बहन को छुआ तो जमीन में दोस्त को गाड़ा! UP में 9 महीने बाद मिला कंकाल; दहशत में इलाका

Farrukhabad: फर्रुखाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, 20…

Last Updated: April 2, 2026 11:18:34 IST

Chaitra Purnima 2026:  साल की पहली पूर्णिमा आज, स्नान-दान से होगा दोगुना लाभ, जानें मुहूर्त और महत्व

Chaitra Purnima 2026 Date: आज हिंदू नववर्ष की पहली पूर्णिमा हो है. यह दिन आध्यात्मिक…

Last Updated: April 2, 2026 11:17:13 IST

खाना या स्लो पॉइजन! वंदे भारत में लंच के बाद महिला के सूज गए होंठ, भोजन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

देश की शान मानी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खाने की खराब…

Last Updated: April 2, 2026 11:14:19 IST

PSEB Result 2026: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द, जानें डेट, प्रक्रिया और जरूरी अपडेट

Punjab Board PSEB 5th, 8th Result 2026 Date: पंजाब बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं का रिजल्ट…

Last Updated: April 2, 2026 11:12:42 IST

1 करोड़ के निवेश में 4 करोड़ का परफॉर्मेंस, समीर रिजवी ने दिल्ली को हार से बचाया; लखनऊ को चटाई धूल

Sameer Rizvi: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी ने कल लखनऊ के खिलाफ 70 रनों…

Last Updated: April 2, 2026 10:59:05 IST