Live TV
Search
Home > मनोरंजन > थिएटर में फ्लॉप होने के 420 दिन बाद रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म, क्या अब ओटीटी पर उड़ाएगी गर्दा या फिर होगी फेल?

थिएटर में फ्लॉप होने के 420 दिन बाद रिलीज हुई हिमेश रेशमिया की फिल्म, क्या अब ओटीटी पर उड़ाएगी गर्दा या फिर होगी फेल?

Badass Ravi Kumar on OTT: अक्सर ऐसा होता है कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के 50-60 दिन के अंदर फिल्म ओटीटी पर आ जाती है, लेकिन ये फिल्म पूरे 14 महीने बाद रिलीज हुई है. आइए जानते हैं.

Written By: Sanskriti jaipuria
Last Updated: April 19, 2026 11:21:26 IST

Mobile Ads 1x1

Badass Ravi Kumar on OTT: सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने के बाद ओटीटी पर आती हैं और ऐसी बहुत सी फिल्में है जो थिएटर में नहीं चलती लेकिन ओटीटी पर धमाल मचाती है. अक्सर 50-60 दिनों के अंदर फिल्म ओटीटी पर आ जाती है. हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो 50-60 दिन नहीं बल्कि फिल्म रिलीज के 14 महीने बाद ओटीटी पर आई है और ये फिल्म अब धमाल मचाने को तैयार है. आइए जानते हैं कि वो कौन सी फिल्म है और कौन सा एक्टर इस फिल्म में गर्दा उड़ा रहा है.

जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं वो है ‘बैडएस रवि कुमार’. इस फिल्म में है हिमेश रेशमिया और ये फिल्म 2025 फरवरी में रिलीज हुई थी और अब 14 महीने बाद ये फिल्म ओटीटी पर आई है. पहले ये बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई थी और अपने बजट को भी नहीं निकाल पाई थी, लेकिन अब ये फिल्म हॉटस्टार पर कमाल कर रही है.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर है ‘बैडएस रवि कुमार’?

हिमेश रेशमिया की फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ एक म्यूजिकल एक्शन फिल्म है और वो 7 फरवरी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और तब ये फिल्म ज्यादा नहीं चल पाई क्योंकि लोगों को पसंद नहीं आई थी, लेकिन कहते हैं न अक्सर जो फिल्म थिएटरों में नहीं चलती वो ओटीटी पर चलती है. अब पूरे 14 महीने यानी 420 दिन बाद ये फिल्म ओटीटी Jio Hotstar पर रिलीज हुई है. ये फिल्म हिंदी ऑडियो और अंग्रेजी सबटाइटल आप देख सकते हैं. अब देखना ये है कि फिल्म ओटीटी पर अच्छा प्रोग्रेस करेगी या फिर इसे मिलेगा धक्का.

कितना था बैडऐस रवि कुमार का बजट?

खबरों की माने तो हिमेश रेशमिया की फिल्म का बबजट 20 करोड़ था और इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म में  प्रभु देवा, सिमोना जे, कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोन, सौरभ सचदेवा, मोहन जोशी और बाकी कलाकार भी नजर आए थे और इसे IMDb पर 6.7 की रेटिंग मिली है. 

इस फिल्म को लेकर हिमेश रेशमिया ने एक शर्त भी रखी थी कि फिल्म के प्रमोशनल क्लिप, म्यूजिक वीडियो और बाकी प्रमोशनल कंटेंट उनके YouTube चैनल के लिए ही रिजर्व रहेंगे.  OTT प्लेटफॉर्म को बस पूरी फिल्म स्ट्रीम करने के राइट्स होंगे.

MORE NEWS