<
Categories: मनोरंजन

जब इस खान सुपरस्टार ने ठुकरा दी थी फिल्म ‘दिलवाले’, अजय देवगन की लग गई थी लॉटरी, रातों-रात बन गए थे सुपरस्टार

सिनेमा जगत के इस महान एक्टर ने फिल्म 'दिलवाले' करने से इंकार कर दिया था, जिससे ये रोल अजय देवगन को मिला. फिल्म हिट हुई और अजय की किस्मत चमक गई. एक फैसले ने बॉलीवुड का इतिहास बदल दिया.

वैलेंटाइन्स वीक की शुरुआत से ठीक पहले, 4 फरवरी 1994 को निर्देशक हैरी बावेजा की फिल्म ‘दिलवाले’ सिनेमाघरों में उतरी और देखते ही देखते बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. अजय देवगन, रवीना टंडन और सुनील शेट्टी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में रोमांस, एक्शन और इमोशन की जबरदस्त मिक्सिंग थी. फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड थी, लेकिन इसके इमोशनल दृश्यों और जोरदार डायलॉग ने लोगों को झकझोर दिया.

‘दिलवाले’ का संगीत उस दौर की सबसे बड़ी यूएसपी में से एक था. नदीम-श्रवण की संगीतकार जोड़ी और गीतकार समीर की कलम से निकले गानों ने फिल्म को अमर बना दिया. खासकर “एक ऐसी लड़की थी जिसे मैं प्यार करता था” आज भी टूटे दिल वाले आशिकों का एंथम बना हुआ है. फिल्म के हर गीत में दर्द, प्यार और जुनून झलकता है, जो आज भी सुनने वालों को सीधे दिल तक छू जाता है.

शानदार एक्टिंग और यादगार डायलॉग्स

फिल्म में सुनील शेट्टी ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का किरदार निभाया था, जो मानसिक संतुलन खो चुका होता है. उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों को भावुक कर दिया था. अजय देवगन और रवीना टंडन की केमिस्ट्री भी काफी पसंद की गई. परेश रावल मामा ठाकुर के रोल में और गुलशन ग्रोवर शंकर विहारी के रूप में फिल्म में जान डालते हैं. गुलशन ग्रोवर का डायलॉग “मुझे सपना के संग गाना गाना है” लोगों की जुबान पर चढ़ गया था.

बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन

करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘दिलवाले’ ने भारत में 6 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने कई सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली पूरी की और 1994 की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई. इसी साल ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘मोहरा’ जैसी मेगाहिट्स भी रिलीज हुई थीं, लेकिन ‘दिलवाले’ ने अपना खास मुकाम बनाया.

जब शाहरुख खान ने ठुकरा दिया था

दिलचस्प बात ये है कि ‘दिलवाले’ के लिए सबसे पहले शाहरुख खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने क्लाइमैक्स में बदलाव की मांग की, जो मेकर्स को मंजूर नहीं थी. नतीजतन, ये रोल अजय देवगन के खाते में गया. इससे पहले ‘करण अर्जुन’ में भी अजय और शाहरुख की जोड़ी बनते-बनते रह गई थी और आज तक दोनों ने साथ में कोई फिल्म नहीं की.

‘दिलवाले’ ने न सिर्फ कलाकारों का करियर चमकाया बल्कि हैरी बावेजा को बतौर निर्देशक पहली बड़ी सफलता दिलाई. 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST