विनोद खन्ना और शबाना आजमी ने साथ में 7-8 हिट फिल्में कीं. शबाना ने बताया कि विनोद ने उन्हें इंटीमेट सीन में सहज कराया और 'अमर अकबर एंथनी' में रोल दिलाने में मदद की.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने अपने लंबे और शानदार करियर में कई सुपरस्टार एक्ट्रेसेस के साथ काम किया है-श्रीदेवी, रेखा, हेमा मालिनी से लेकर माधुरी दीक्षित तक, हर जोड़ी ने लोगों का दिल जीता और बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े. लेकिन इन सबके बीच एक जोड़ी ऐसी भी रही, जिसे आज भी सिनेमाप्रेमी याद करते हैं- विनोद खन्ना और शबाना आजमी की जोड़ी.
विनोद खन्ना और शबाना आजमी ने साथ में करीब 7-8 फिल्मों में काम किया. IMDb की रिपोर्ट के अनुसार, इन दोनों की अधिकतर फिल्में हिट साबित हुईं. ‘कानून की पुकार’, ‘लहू के दो रंग’, ‘परवरिश’, ‘मुकद्दर का बादशाह’, ‘शक’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘जलियांवाला बाग’ जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी ने लोगों को खूब प्रभावित किया.
इन फिल्मों में केवल एक्टिंग ही नहीं, बल्कि दोनों की केमिस्ट्री भी गजब की देखने को मिली. शबाना आजमी, जो अपने सशक्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और विनोद खन्ना, जिनकी एक्टिंग हर किसी को बांध लेती थी, जब साथ आए तो पर्दे पर कुछ खास हुआ.
एक दिलचस्प किस्सा खुद शबाना आजमी ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में शेयर किया था. फिल्म ‘शक’ के दौरान एक इंटीमेट सीन को लेकर शबाना काफी असहज महसूस कर रही थीं. उन्होंने ये सीन करने से लगभग मना ही कर दिया था. उस वक्त विनोद खन्ना ने न केवल उन्हें सहज किया, बल्किन हर चीज को अच्छे से संभाला भी.
शबाना ने बताया, “जब हमने रिहर्सल शुरू की, तो विनोद ने मेरा हाथ पकड़कर डायरेक्टर्स से पूछा- अगर मैं इसे ऐसे पकड़ूं तो ठीक रहेगा? कैमरे से मिस तो नहीं होगा? ये सब देखकर मुझे एहसास हुआ कि ये एक प्रोसेस है. मुझे कोई शर्मिंदगी महसूस नहीं होनी चाहिए.”
इसी इंटरव्यू में शबाना ने ये भी बताया कि फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ में उन्हें रोल विनोद खन्ना की जिद पर मिला था. दरअसल, शुरुआत में फिल्म में केवल नीतू सिंह और परवीन बॉबी को ही लीड रोल में लिया गया था. लेकिन विनोद खन्ना ने निर्माताओं से कहा कि उन्हें भी एक मजबूत लीडिंग लेडी चाहिए और तब शबाना आजमी की एंट्री हुई.
विनोद खन्ना सिर्फ एक शानदार एक्टर नहीं थे, बल्कि एक ऐसे सह-कलाकार भी थे जो अपने साथियों की परवाह करते थे. शबाना आजमी के साथ उनका संबंध इस बात का प्रमाण है कि वे प्रोफेशनलिज्म और सहानुभूति दोनों को साथ लेकर चलते थे.
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…