<
Categories: मनोरंजन

बाथरूम में किसके लिए दहाड़े मार के रोए थे दीपिका पादुकोण के पापा, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

दीपिका पादुकोण के पापा को ऐसा क्या हुआ था कि वो खुद को बाथरूम में बंद कर के रो रहे थे. बेटी दीपिका पादुकोण ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया और उसके बाद वहां पर मौजूद हर कोई हंसने लगा. आइए जानते हैं.

बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जिन्होंने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेगनेंसी को लेकर अनाउंसमेंट की है. वो अक्सर किसी न किसी वजह से फेमस रहती हैं. इसी बीच उनकी अपकमिंग फिल्म ‘राका’ को लेकर भी चर्चा तेज है, जिसमें वो अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगी. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा है.

इस वायरल वीडियो में दीपिका अपने पिता प्रकाश पादुकोण से जुड़ा एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा शेयर करती नजर आती हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता 90 के दशक की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित के बहुत बड़े फैन थे. वो रोज अखबार में उनकी तस्वीरें देखते थे और अक्सर घंटों बाथरूम में समय बिताते थे.

जब माधुरी की शादी से टूट गया दिल

दीपिका ने बताया कि जब माधुरी दीक्षित की शादी डॉ. श्रीराम नेने से हुई, तो ये खबर उनके पिता के लिए किसी झटके से कम नहीं थी. उस दिन भी वो रोज की तरह अखबार लेकर बाथरूम में गए, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए. जब बाहर निकले, तो उनकी आंखें सूजी हुई थीं. जिससे साफ पता चलता है कि ये खबर उनके दिल को छू गई थी. इस बात को लेकर आज भी परिवार में मजाक चलता है.

दीपिका ने ये किस्सा खुद माधुरी दीक्षित के सामने शेयर किया था. उन्होंने ये भी बताया कि इंटरव्यू से पहले उन्होंने अपने पिता से पूछा था कि क्या वो उनके साथ चलना चाहेंगे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. जब दीपिका ने ये कहानी सुनाई, तो माधुरी खुद भी हंसी नहीं रोक पाईं.

माधुरी के दीवानों की कमी नहीं थी

वैसे, माधुरी दीक्षित की फैन फॉलोइंग सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं थी. बॉलीवुड में भी उनके कई दीवाने थे. संजय दत्त के साथ उनके रिश्ते की चर्चाएं काफी सुर्खियों में रहीं, खासकर फिल्म ‘साजन’ के दौरान. वहीं गोविंदा ने भी कई बार खुलकर कहा था कि वो माधुरी को बेहद पसंद करते हैं. यहां तक कि उन्होंने मजाक में ये भी कहा था कि अगर उनकी शादी सुनीता आहूजा से नहीं हुई होती, तो वो माधुरी को जरूर इम्प्रेस करने की कोशिश करते.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मी नारायण राजयोग, 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत, धन से करियर तक मिलेंगे मौके

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस…

Last Updated: October 21, 2026 21:25:19 IST

फ्लैट से आ रही थी बदबू, अंदर पंखे से लटका मिला महिला का शव; सुसाइड नोट से खुला राज

Assam Crime News: गुवाहाटी के एक फ्लैट में 29 वर्षीय महिला का शव मिलने से…

Last Updated: October 21, 2026 21:11:30 IST

India vs New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार की स्विंग का दिखेगा दम? BCCI ने शेयर किया वीडियो, वापसी पर नजरें

India vs New Zealand T20 series: भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नेट्स पर गेंदबाजी…

Last Updated: October 21, 2026 21:05:11 IST

20 दिन मुंबई में रहे, फिर हुई रेकी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, कोटा से पकड़े गए 3 शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff firing case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी…

Last Updated: October 21, 2026 20:57:38 IST

नमक, तेल या लोहा…ज्योतिष की मान्यताओं में इन 4 चीजों के लेनदेन को लेकर क्यों बरतते हैं सावधानी?

Vastu Shastra: भारतीय धार्मिक परंपराओं और ज्योतिषीय मान्यताओं में कुछ रोजमर्रा की वस्तुओं के लेनदेन…

Last Updated: October 21, 2026 20:31:16 IST

दिल्ली के 40 हॉटस्पॉट पर हवा साफ करने की तैयारी, सरकार खर्च करेगी 104 करोड़ रुपये, शर्तें तय

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश…

Last Updated: October 21, 2026 20:20:37 IST