Apollo Tyres: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जर्सी स्पॉन्सरशिप नीलामी में, अपोलो टायर्स कंपनी ने प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये देने की पेशकश की, जो ड्रीम11 द्वारा पहले दिए जा रहे 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा है.
Team India New Jersey Sponsor
Team India New Jersey Sponsor 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के जर्सी प्रायोजक को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. अपोलो टायर्स को टीम इंडिया का आधिकारिक जर्सी प्रायोजक घोषित कर दिया गया है. यह बदलाव तब सामने आया जब बीसीसीआई ने ड्रीम11 के साथ करार रद्द कर दिया. यह फैसला सरकार द्वारा सट्टेबाजी ऐप्स पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद लिया गया है. आइए जानते हैं कि अपोलो टायर्स बीसीसीआई को प्रत्येक मैच के लिए कितना पैसा देगा और स्पॉन्सरशिप के लिए कंपनी के खाते में कितनी रकम होनी ज़रूरी है.
PAK का गेम ओवर, एशिया कप में टीम इंडिया का अगला मैच कब, किससे होगा? जानिए पूरी डिटेल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जर्सी स्पॉन्सरशिप नीलामी में, अपोलो टायर्स कंपनी ने प्रति मैच 4.5 करोड़ रुपये देने की पेशकश की, जो ड्रीम11 द्वारा पहले दिए जा रहे 4 करोड़ रुपये से ज़्यादा है. यह नया समझौता 2027 तक लागू रहेगा और इसके साथ ही अब टीम इंडिया की आधिकारिक जर्सी पर अपोलो टायर्स का लोगो दिखाई देगा.
रिपोर्ट्स की मानें तो यह समझौता न केवल भारतीय क्रिकेट टीम को मज़बूत आर्थिक मदद देगा, बल्कि अपोलो टायर्स की ब्रांड वैल्यू को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों पर भी ले जाएगा.
प्रायोजन के लिए, बीसीसीआई ने कंपनियों के लिए कड़े वित्तीय मानक तय किए थे. बोली लगाने वाली कंपनी का पिछले तीन वर्षों का औसत कारोबार कम से कम 300 करोड़ रुपये या उसकी कुल संपत्ति 300 करोड़ रुपये से अधिक होनी चाहिए. अपोलो टायर्स ने इन मानकों को बखूबी पूरा किया है.
Abhishek Sharma 100 WATCH VIDEO: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक…
Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…
Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…
Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…
Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…
Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…