क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की बहुत सी एक्ट्रेस ऐसी हैं, जिनके बीच काफी विवाद हुआ. उनकी अनबन काफी सममय तक सुर्खियों में रहीं. इनमें करीना-प्रियंका, करीना-बिपाशा, कैटरीना-दीपिका और ऐश्वर्या राय-रानी मुखर्जी का विवाद शामिल है.
Bollywood Actress Clashed
Bollywood Actresses Clashed: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेज हैं, जो एक दूसरे को पसंद नहीं करतीं. उनके बीच की तनातनी एक समय में सुर्खियों में रही थीं. इनमें प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच तनाव देखने को मिला था. इसके अलावा कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण भी एक समय में दोस्त थीं लेकिन रणबीर कपूर के कारण उनके रिश्ते में खटास आई. करीना कपूर और बिपाश बसु के बीच काफी समय तक विवाद चला. इसके अलावा कभी अच्छी दोस्त रहने वाली रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय के बीच भी एक समय बाद विवाद देखा गया.
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर के बीच अनबन की शुरुआत फिल्म ऐतराज के दौरान शुरू हुई. करीना ने एक बार प्रियंका पर निशाना साधते हुए उनकी एक्टिंग का मजाक उड़ाया था. हालांकि बाद में ‘कॉफी विद करण’में दोनों ने आपस में सुलह कर ली.
कहा जाता है कि 2001 में आई फिल्म अजनबी के सेट पर करीना ने बिपाशा को थप्पड़ मार दिया था. इसके कारण दोनों के बीच सालों तक अनबन रही लेकिन बाद में उन्होंने इस विवाद को सुलझा लिया था.
कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण दोनों अच्छी दोस्त थीं लेकिन रणबीर कपूर के साथ दोनों के रिश्तों का अशर उनकी दोस्ती पर देखने को मिला. सालों तक दोनों ने एक दूसरे को नजरअंदाज किया. हालांकि बाद में दोनों ने मतभेद छोड़ विवाद खत्म कर दिया.
रानी मुखर्जी और ऐश्वर्या राय काफी अच्छी सहेलियां हुआ करती थीं. हालांकि बाद में दोनों में मतभेद हो गया. इसकी वजह ये थी कि रानी ने ऐश्वर्या की जगह फिल्म ‘चलते चलते’ में शाहरुख खान के साथ काम किया. एक समय बाद इनका रिश्ता काफी तनावपूर्ण हो गया.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…