<

10 साल पहले, वेस्टइंडीज के 2 धाकड़ ने तोड़ा था भारत का वर्ल्ड कप जीतने का सपना, वानखेड़े में साया था सन्नाटा

टी20 वर्ल्ड कप 2016 सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने लेंडल सिमंस (82*) और आंद्रे रसेल (43*) की तूफानी पारियों के दम पर वानखेड़े में भारत को 7 विकेट से हराया था.

नई दिल्ली. 31 मार्च 2016 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2016 (ICC t20 World cup 2016) का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था. घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही थी. लेकिन अंत में भारत की हार हुई थी और वेस्टइंडीज ने मैच को विकेट से जीता था. भारत से इस मैच को कैरेबियाई प्लेयर लेंडल सिमंस और आंद्रे रसेल ने छीना था. इस तरह वेस्टइंडीज फाइनल में पहुंच गई थी.
टीम इंडिया इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. रोहित शर्मा (43) और धोनी (15) ने टीम को संभली हुई शुरुआत दी, लेकिन असली रंग जमाया विराट कोहली ने. उन्होंने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 47 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए. उनकी पारी में चौकों की बरसात देखने को मिली. कोहली की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 192/2 का मजबूत स्कोर खड़ा किया और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य दिया था.

लेंडल सिमंस को लगातार मौके मिले

करीब 200 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं था, लेकिन लेंडल सिमंस ने हालात बदल दिए. रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल हुए सिमंस को शुरुआती मौके मिले, जब वह दो बार नो-बॉल पर आउट होकर बच गए. इन जीवनदानों का उन्होंने पूरा फायदा उठाया. सिमंस ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए 51 गेंदों में नाबाद 82 रन ठोक दिए और टीम की उम्मीदें जिंदा रखीं.

रसेल का तूफानी हमला

जब मैच रोमांचक मोड़ पर था, तब आंद्रे रसेल क्रीज पर आए और पूरी तस्वीर बदल दी. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रसेल ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए, जिसमें कई लंबे छक्के शामिल थे. उनकी पावर हिटिंग ने भारत की रणनीति को पूरी तरह तोड़ दिया.  सिमंस और रसेल के बीच नाबाद 80 रन की साझेदारी हुई, जिसने वेस्टइंडीज को 19.4 ओवर में 196/3 तक पहुंचाकर 7 विकेट से जीत दिला दी.  यह वही रात थी जब सिमंस की समझदारी और रसेल के तूफान ने भारत का सपना तोड़ दिया और टी20 क्रिकेट की सबसे यादगार जीतों में से एक कहानी लिख दी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड मैच पर बारिश का साया! क्या बिना खेले धुल जाएगा पहला T20I?

IND vs NZ 1st T20I Weather Report: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा…

Last Updated: October 22, 2026 11:08:32 IST

Mumbai News: इंजीनियरिंग के छात्र को आ रहे थे आत्महत्या के विचार, हॉस्टल के कमरे में मिला मृत, जानें पूरा मामला

मुंबई के आईसीटी विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के छात्र सिद्धेश पाटिल अपने छात्रावास…

Last Updated: October 22, 2026 11:00:00 IST

Tiger Shroff Firing Case: रणबीर कपूर पर भी चल जाती गोलियां, हर कदम पर नजरें गड़ाएं बैठे थे लॉरेंस के गुर्गे; फिर कैसे बदला ‘मास्टरप्लान’?

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर…

Last Updated: October 22, 2026 10:39:27 IST

दिल्ली में GRAP-1 लागू होते ही DMRC का बड़ा कदम, अब रोज चलेंगी 20 अतिरिक्त मेट्रो ट्रेनें; 250 से ज्यादा एंटी-स्मॉग गन तैनात

Delhi Metro Extra Trips GRAP 1: दिल्ली मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए…

Last Updated: October 22, 2026 10:20:12 IST

Gold Price 22 October 2026: दिवाली से पहले सोने में गिरावट, गोल्ड ₹1,300 सस्ता; क्या अभी खरीदना होगा फायदेमंद?

Gold Price 22 October 2026: मंगलवार को पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,50,300 रुपये प्रति…

Last Updated: October 22, 2026 10:02:37 IST