<
Categories: मनोरंजन

Bhooth Bangla BOC Day 6: छठे दिन फिकी पड़ी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, जानें कितना रहा कलेक्शन

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: भूत बंगला इन दिनों काफी चर्चें में बनी हुई है. फिल्म अपनी उम्मीद से काफी अच्छा कर रही है और लोगों को पसंद भी आ रही है. आइए जानते हैं कि कितनी है छठे दिन की कमाई-

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की भूत बंगला इन दिनों काफी चर्चे में है. फिल्म ने रिलीज के साथ उम्मीद से ज्यादा अच्छी शुरुआत दर्ज की है. फिल्म का पहला वीक होने वाला है और बावजूद इसके कि बॉक्स ऑफिस पर Dhurandhar 2: The Revenge का दबदबा बना हुआ है, ‘भूत बंगला’ ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. छठे दिन तक फिल्म ने भारत में ₹78.90 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है.

छठे दिन का कलेक्शन (Bhooth Bangla BOC Day 6)

छठे दिन ‘भूत बंगला’ ने 11,584 शोज के साथ ₹6.15 करोड़ की कमाई की. इस कमाई के साथ फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस ₹93.87 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹78.90 करोड़ तक पहुंच गया है.

विदेशों में भी फिल्म ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. छठे दिन ₹2.00 करोड़ की कमाई के साथ इसका ओवरसीज ग्रॉस ₹33.50 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹127.37 करोड़ तक पहुंच चुका है.

भूत बंगला कलेक्शन (Bhooth Bangla Day Wise Collection)

Day 1: 12.25 करोड़

Day 2: 19 करोड़

Day 3 23 करोड़

Day 4 : 6.75 करोड़

Day 5 : 8 करोड़

Day 6 : 6.15 करोड़

‘धुरंधर 2’ का दबदबा जारी

वहीं दूसरी ओर, Dhurandhar 2: The Revenge अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. 35वें दिन फिल्म ने ₹1.70 करोड़ की कमाई की, जो 3,910 शोज से आई.

अब तक फिल्म का इंडिया ग्रॉस ₹1,341.90 करोड़ और नेट कलेक्शन ₹1,121.09 करोड़ हो चुका है. ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने ₹422.25 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस ₹1,764.15 करोड़ तक पहुंच गया है.

‘भूत बंगला’ की खास बातें

‘भूत बंगला’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए ₹3.75 करोड़ की कमाई की थी. ये फिल्म करीब 14 साल बाद Akshay Kumar और Priyadarshan की जोड़ी को फिर से साथ लेकर आई है.

फिल्म में दमदार स्टारकास्ट देखने को मिलती है, जिसमें Tabu, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Wamiqa Gabbi और दिवंगत एक्टर Asrani शामिल हैं.

इस फिल्म को Balaji Motion Pictures और Cape of Good Films के सहयोग से बनाया गया है. निर्माताओं में अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर शामिल हैं. ‘धुरंधर 2’ के प्रभाव को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे बढ़ाई गई थी.
 

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST