<
Categories: मनोरंजन

दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; शोक में डूबा देश

Asha Bhosle Passes Away: बॉलीवुड की दुनिया की महान गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था.

बॉलीवुड की दुनिया की महान गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है. वे पिछले कुछ दिन से बीमार चल रही थीं और उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में एडमिट कराया गया था. सिंगर के निधन की जानकारी उनके बेटे आनंद भोसले ने दी है. 

कैसे हुई मौत?

आशा भोसले का निधन रविवार, 12 अप्रैल, 2026 को हो गया. बीते शनिवार यानी 11 अप्रैल, 2026 को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गायिका की पोती जनाई भोसले द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, गायिका को अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण हुआ था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. गायिका के जाने से संगीत जगत के एक युग का अंत हो गया है. कई दिग्गज सितारे उनके निधन पर शोक जता रहे हैं. 

कब होगा अंतिम संस्कार?

एचटी के अनुसार, उनके बेटे आनंद भोसले ने रविवार दोपहर को इस खबर की पुष्टि की और परिवार ने बताया कि अंतिम संस्कार कल यानी 13 अप्रैल को किया जाएगा. इस घोषणा से संगीत जगत और विभिन्न पीढ़ियों के लाखों प्रशंसक गहरे शोक में डूब गए हैं.

एक नजर उनके करियर पर

साल 1933 में आशा भोसले का जन्म हुआ था. उनके संगीत का सफर बेहद कम उम्र में ही शुरू हो गया था. उन्होंने बचपन से ही पेशेवर गायन शुरू कर दिया था और 1943 में अपना पहला फिल्मी गीत रिकॉर्ड किया था. बीस साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली थी और धीरे-धीरे विभिन्न युगों के संगीतकारों के लिए सबसे बहुमुखी और मांग वाली आवाजों में से एक बन गईं.
Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

मेरे पीछे पड़े थे…, जब 3 बच्चों की मां आशा भोसले को आर डी बर्मन से हुआ प्यार, शादी को लेकर किया था खुलासा

Asha Bhosle Love Story: मशहूर गायिका आशा भोसले और संगीतकार आर डी बर्मन की लव…

Last Updated: April 12, 2026 15:00:19 IST

Asha Bhosle Death Reason: ये है आशा भोसले की मौत की असली वजह! आखिरी घंटों में क्या हुआ सिंगर के साथ; खुद डॉक्टर ने दी जानकारी

Asha Bhosle Death Reason: मशहूर गायिका आशा भोसले का रविवार को मुंबई में निधन हो…

Last Updated: April 12, 2026 14:56:28 IST

RCB vs MI: मुंबई में रोहित-विराट की धमाकेदार जंग… क्या गुल खिलाएगी वानखेड़े की पिच? देखें रिपोर्ट

RCB vs MI Pitch Report: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला 12 अप्रैल को वानखेड़े…

Last Updated: April 12, 2026 14:52:40 IST

बार-बार आ रहे हैं संदिग्ध कॉल? इस पोर्टल पर रिपोर्ट करें स्पैम, तुरंत होगी सुनवाई

अगर आपके पास भी यह स्कैम कॉल आते हैं तो इसे तुरंत रिपोर्ट करना फायदेमंद…

Last Updated: April 12, 2026 14:24:37 IST

Asha Bhosle की बेटी ने क्यों किया था सुसाइड? बेटे के मौत के बाद टूट गई थी सिंगर; 9 साल से संभाली जिम्मेदारी

सिर्फ़ 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपने परिवार की बात नहीं मानी…

Last Updated: April 12, 2026 14:19:44 IST