Stars Romance with Younger Actress: सिनेमाई दुनिया में अक्सर ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनमें अभिनेता अपने से बेहद कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करते देखे जाते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बताएंगे.
जब फिल्मों में अभिनेताओं ने खुद से छोटी एक्ट्रेस संग किया रोमांस
Bollywood Actors: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ की चर्चा है, जो 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में रणवीर सिंह अपनी उम्र से 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन संग रोमांस करते दिखेंगे. लेकिन आपको पता है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इसलिए यहां हम कुछ ऐसे उदाहरणों पर नजर डाल रहे हैं जब बॉलीवुड सितारों को अपने से काफी कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ कास्ट किया गया.
20 साल की सारा अर्जुन, रणवीर सिंह के साथ आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ में एक बार फिर दिखेंगी. आपको बता दें कि दोनों की उम्र में 20 साल का अंतर है.
फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में 56 साल के अभिनेता अजय देवगन 32 साल की मृणाल ठाकुर के साथ नजर आए थे.
सलमान पिछले कई सालों से अपने से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ काम करने के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने साल 2025 में फिल्म ‘सिकंदर’ में 29 साल की रश्मिका के साथ काम किया है. सलमान खान और रश्मिका में 31 साल का अंतर है.
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में आमिर खान ने 37 साल की जेनेलिया देशमुख के साथ काम किया था. दोनों की उम्र में 21 साल का फासला है.
फिल्म ‘पृथ्वीराज चौहान’ में 57 साल के अक्षय कुमार को 28 साल की मानुषी के साथ कास्ट किया गया था. मानुषी के साथ रोमांस करने को लेकर अक्षय को काफी ट्रोल किया गया था, क्योंकि मानुषी उनसे 30 साल छोटी हैं.
फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख खान और तापसी पन्नू के बीच उम्र का अंतर 22 साल था. फिल्म रिलीज़ के समय SRK 58 साल के थे, जबकि तापसी 36 साल की थीं.
जब अमिताभ बच्चन और जिया खान 2007 की फिल्म ‘निशब्द’ में एक साथ नज़र आए थे, तब उनके बीच उम्र का 36 साल का अंतर था. इस फिल्म के लिए बिग बी को काफी ट्रोल किया गया था.
साल 2023 में फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ रिलीज हुई थी. फ़िल्म की शूटिंग के समय नवाज़ुद्दीन 49 साल के थे, जबकि अवनीत 21 साल की थीं. दोनों के बीच 27 साल का अंतर था.
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…
Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…
Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…
Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…