<

36 साल की उम्र में भी फिट रहती हैं Border 2 एक्ट्रेस, सोनम बाजवा ने खुद बताया फिटनेस सीक्रेट

हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनम बाजवा ने अपनी फिटनेस का राज बताया था. उन्होंने बताया था कि वे हेल्थ इश्यू के बाद भी वर्कआउट और वॉकिंग नहीं छोड़ती हैं. आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस खुद को कैसे फिट रखती हैं?

Sonam Bajwa Fitness Secret: 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होकर धूम मचा रही फिल्म बॉर्डर-2 में सोनम बाजवा भी हैं. वे दिलजीत दोसांझ यानी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की पत्नी मंजीत का किरदार निभा रही हैं. सोनम की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. साथ ही उनकी फिटनेस की भी ताारीफ हो रही है. ऐसे में बहुत से लोग ये जानना चाहते हैं कि आखिर सोनम बाजवा की फिटनेस का राज क्या है? कुछ समय पहले दिए गए एक इंटरव्यू में सोनम ने अपनी फिटनेस के बारे में बताया था. उन्होंने कहा था कि कुछ समय पहले उन्हें कुछ हेल्थ इश्यू हो गए थे. इसके कारण उनकी एक्सरसाइज छूट गई थी. उन्होंने बताया कि काफी समय से उन्होंने वेट लिफ्टिंग नहीं की है और वो फिर से रूटीन पर आने की कोशिश कर रही हैं. 

रोजाना 10 हजार कदम चलती हैं एक्ट्रेस

उन्होंने बताया कि जब वे वर्कआउट नहीं कर पाते, तो कोशिश करती हैं कि लगभग 1 घंटे वॉक करें और स्ट्रेचिंग भी करें. वे ध्यान रखती हैं कि वे लगभग 10000 कदम चल सकें. रोजाना 10000 कदम चलने से काफी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन कम होता है. साथ ही पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है और दिल की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. इसके अलावा पैदल चलने से पैर और कोर मसल्स एक्टिव होती हैं और टोन होती हैं. पैदल चलने से ब्लड शुगर कंटोल रहता है और डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.

सोनम की डाइट रूटीन

सोनम ने इंटरव्यू में बताया था कि वे अपने दिन की शुरुआत खूब पानी और एक कप ब्लैक कॉफी से करती हैं. वे ब्रकफास्ट में मूंग दाल का या बेसन का चीला खाती हैं. वे सुबह हैवी कार्बोहाइड्रेट  हीं लेती हैं. दोपहर के खाने में वे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर वाली चीजों का सेवन करती हैं. दोपहर के खाने में उनका फोकस हरी सब्जियों पर होता है. वो तला हुआ खाने से बचती हैं. वो 8 बजे से पहले डिनर करती हैं और देर रात खाने से बचती हैं. सोनम का कहना है कि वो डाइटिंग नहीं करतीं केवल बैलेंस्ड मील लेने पर ध्यान देती हैं. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

RBSE Class 12th Result 2026: बिना रोल नंबर कैसे चेक करें रिजल्ट? जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Rajasthan Board 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 स्ट्रीम के हिसाब से…

Last Updated: March 31, 2026 08:11:16 IST

Shahrukh Khan: दुनिया में चल रही जंग बनी शाहरुख के लिए मुसीबत! शूटिंग छोड़ दुबई से वापस लौटे किंग खान

Shahrukh Khan King Film: शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' की  फैंस में काफी चर्चा है,…

Last Updated: March 31, 2026 08:10:46 IST

Jaish-e-Mohammed: मारा गया भारत का सबसे बड़ा दुश्मन! जैश-ए-मोहम्मद की संभाल रखी थी कमान, जानें कौन है वो?

Masood Azhar Death: पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आई जिसे जानने के बाद हर कोई…

Last Updated: March 31, 2026 07:30:27 IST

UP Petrol Diesel Price: यू-टर्न ले गए पेट्रोल-डीजल के दाम! यूपी में राहत या फिर खर्चा बढ़ने का अलर्ट?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:35 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में आज बड़ा धमाका! आपकी जेब को राहत या महंगाई का तूफान?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 31, 2026 06:40:00 IST

Mobile Missing During IPL 2026 Match: चेन्नास्वामी स्टेडियम में हुई रनों की बौछार, बाहर किसने किए 25 मोबाइल फोन पार?

Mobile Missing During IPL 2026 Match: 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में…

Last Updated: March 31, 2026 06:35:10 IST