<
Categories: मनोरंजन

Border 2 Advance Booking: ‘कुछ राम कभी लौटे ही नहीं’ ‘बॉर्डर 2 का नया ट्रेलर देखकर इमोशनल हुए लोग, बोले थिएटर में नहीं रुकेंगे ‘आंसू’

‘बॉर्डर 2’ का नया ट्रिब्यूट ट्रेलर ‘द ब्रेव्स ऑफ द सॉइल’ लॉन्च हो चुका है, जिसे देखने के बाद लोग इमोशनल हो रहे हैं. 23 जनवरी को यह फिल्म रिलीज होने वाली है.

‘बॉर्डर 2’ को रिलीज होने में सिर्फ दो दिन ही बचे हैं, जिसका लोगों को बेसब्री से इन्तजार है. इसी बीच फिल्म की टीम ने इसका एक और गाना रिलीज कर दिया है, जिसे सुनकर लोगों की आंख नम हो रही है. 
‘बॉर्डर 2’का नया ट्रिब्यूट ट्रेलर ‘द ब्रेव्स ऑफ द सॉइल’ दर्शकों के दिलों को छू गया है. शहीद सैनिकों को समर्पित यह वीडियो इमोशनल लिरिक्स और दमदार संगीत से भरपूर है. रिलीज से ठीक पहले यह ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 

‘द ब्रेव्स ऑफ द सॉइल: ट्रिब्यूट’

टी-सीरीज ने यूट्यूब पर ‘द ब्रेव्स ऑफ द सॉइल: ट्रिब्यूट’ ट्रेलर रिलीज किया है. इस गाने के बोल उन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं जो देश की रक्षा में शहीद हो गए. वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के डायलॉग्स से शुरू होकर यह सैनिकों की शहादत और परिवारों के दर्द को गहराई से दिखाता है. ट्रेलर में पंजाबी शादी का हल्का संवाद इमोशंस को गहराई से दिखाता है. 

इमोशनल लिरिक्स

गाने ‘द ब्रेव्स ऑफ द सॉइल’ के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. लाइनें जैसे “कुछ दर्द कभी सोते ही नहीं, वनवास खत्म होते ही नहीं. चौखट पर दीये जलते ही रहे, कुछ राम कभी लौटे ही नहीं” लोगों की आंखों में आंसू ला देती हैं. ये पंक्तियां शहीदों के घरों की व्यथा बयां करती हैं जहां उम्मीद की किरणें बुझ जाती हैं. इस गाने को सोनू निगम ने आवाज दी है और मिथुन का संगीत है.  

फैंस की प्रतिक्रिया

दर्शक ट्रेलर देखकर भावुक हो गए. इसका लिरिक्स दिल को छू लेने वाला है. एक यूजर ने लिखा, “थिएटर में बजेगा तो आंसू निकल आएंगे.” दूसरे ने कहा, “हर लाइन दिल को छूती है.” कई ने इसे देशभक्ति का प्रतीक बताया. बता दें कि ट्रेलर लॉन्च में शहीद परिवार भी मौजूद थे, जो इसे और खास बनाता है.  

फिल्म का बैकग्राउंड

‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. इसके अतिरिक्त आन्या सिंह, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी हैं. यह फिल्म गणतंत्र दिवस से तीन दिन पहले 23 जनवरी 2026 को रिलीज हो रही है. पहले से ही एडवांस बुकिंग में इसके 50 हजार टिकट्स बिक चुके हैं.

यहां देखें पूरा ट्रेलर

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Twisha Sharma Case: बहू की मौत के मामले में सास को बड़ा झटका, MP हाई कोर्ट ने क्यों खारिज की गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका?

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सास गिरिबाला सिंह को झटका लगा है.…

Last Updated: November 4, 2026 22:49:52 IST

Watch Video: दिवाली पर कर्मचारियों की लगी लॉटरी! कंपनी ने गिफ्ट में दिए iPhone 16, वीडियो देख लोगों को हुई जलन

Watch Video: दिवाली के मौके पर लोगों को कंपनी की तरफ से तोहफे मिलते हैं.…

Last Updated: November 4, 2026 20:25:07 IST

‘रामायण’ देखकर इमोशनल हुए एक्टर्स, आशीष चंचलानी समेत इन एक्टर्स ने देखी फिल्म, शेयर किए रिव्यू

Ramayana Movie Review: रणबीर कपूर स्टारर रामायण की स्पेशल स्क्रीनिंग बुधवार को की गई. पहली…

Last Updated: November 4, 2026 19:22:02 IST

दिवाली से पहले महंगाई का झटका! अमूल ने घी और मक्खन की बढ़ाई कीमत, जानें नए दाम

Amul Price Hike: दिवाली से पहले आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा…

Last Updated: November 4, 2026 18:56:36 IST

SSC CGL Answer Key 2026: Tier 1 आंसर की कब होगी जारी? जानें डाउनलोड और ऑब्जेक्शन का तरीका

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 का इंतजार जारी है. जानें आंसर की कब…

Last Updated: November 4, 2026 18:54:53 IST