<
Categories: मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही ‘बॉर्डर 2’, 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म, देशभक्ति फिल्मों और सनी देओल का ‘हिट कनेक्शन’

देशभक्ति से लबरेज कई हिट फिल्में सनी देओल के नाम हैं. 90 के दशक में बॉर्डर फिल्म से शुरू हुआ यह सिलसिला अभी तक चला आ रहा है.

सनी देओल का ‘पाकिस्तान विरोधी’ फॉर्मूला बॉक्स ऑफिस पर हमेशा हिट होता है. देशभक्ति से लबरेज कई हिट फिल्में सनी देओल के नाम हैं. 90 के दशक में बॉर्डर फिल्म से शुरू हुआ यह सिलसिला अभी तक चला आ रहा है.  
‘बॉर्डर’ ने युद्ध की गूंज और सैनिकों की शहादत की कहानी हर भारतीय तक पहुंचाई तो ‘गदर’ ने हैंडपंप से इतिहास रच दिया. इन फिल्मों के शानदार प्रदर्शन के बाद इनके सीक्वल भी बने. गदर 2 तो ब्लॉकबस्टर हिट थी ही, बॉर्डर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है.  

बॉर्डर: देशभक्ति फिल्मों की सरताज

1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की ‘बॉर्डर’ ने हर देशभक्त के दिल को छू लिया था. इस फिल्म ने भारतीय सैनिकों की वीरता और शहादत को लाजवाब तरीके से दिखाया था, जिसे देखकर हर भारतीय की आंखें नम हो जाती हैं और सर गर्व से ऊपर उठ जाता है. 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित यह फिल्म मल्टीस्टारर कास्ट के साथ आई, जहां सनी देओल मुख्य भूमिका में थे.
फिल्म ने लंबे गैप के बाद सनी को सुपरहिट दिय. ओवर-द-टॉप एक्शन और देशभक्ति ने इसे क्लासिक बना दिया, जिसका असर आज भी दिखता है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, यह सनी की फिल्मोग्राफी में टर्निंग पॉइंट थी, जो उनके पंजाबी किरदार को देशभक्ति से जोड़ती है.

गदर: प्रेम और देशभक्ति का संगम

2001 में अनिल शर्मा की ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने सनी के फिल्मी करियर को नया जीवन दिया था. विभाजन के दौर की एक नाजुक लव स्टोरी में सनी के देशप्रेम एंगल को बखूबी दिखाया गया था.  यह फिल्म ‘लगान’ के साथ रिलीज हुई थी और दोनों फिल्मों में कड़ी टक्कर होने के बावजूद यह ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनी. इस फिल्म का हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन आज भी आइकॉनिक है. इस फिल्म ने सनी को पॉप-पैट्रियॉटिक हीरो बना दिया, जो उनके करियर का ट्रंपकार्ड साबित हुई.

गदर 2: नॉस्टल्जिआ हिट

2023 में रिलीज ‘गदर 2’ ने शाहरुख की ‘पठान’ को पछाड़कर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड बनाया. इस फिल्म का नेट कलेक्शन 524.75 करोड़ रुपये था, जो सनी पाजी के क्रेज जो दिखाता है. 22 साल बाद आई इस सीक्वल ने साबित किया कि सनी का फॉर्मूला अब भी काम करता है.  

बॉर्डर 2: नया इतिहास रचने को तैयार

बॉर्डर 2 रिलीज हो चुकी है और पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. सनी की तीसरी पाकिस्तान-थीम वाली इस फिल्म ने पहले दिन 32.10 करोड़, दूसरे दिन 40.59 करोड़ और तीसरे दिन 54 करोड़ नेट कमाई की जो अभी भी जारी है. रिपब्लिक डे वीकेंड पर फील की 100 करोड़ क्लब में एंट्री हो चुकी है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

IPL ने बना दी जोड़ी… MI-KKR मैच में फैन ने गर्लफ्रेंड को घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर ऐसे बना ‘पोपट’!

Proposal During IPL Match: आईपीएल के दूसरे मैच के दौरान एक MI फैन ने अपनी…

Last Updated: March 30, 2026 17:08:28 IST

सरकार ने बंद किए 83,000 व्हाट्सएप, 8 लाख सिम बेकार! क्या आपने तो नहीं की यह एक बड़ी भूल?

गृह मंत्रालय की I4C विंग ने साइबर ठगों पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है. 8…

Last Updated: March 30, 2026 16:49:07 IST

Kal Ka Panchang 31 March 2026: महावीर जयंती का दिन क्यों है खास? पंचाग से जानें कल का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:28 IST

Viral Video: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान को किया Kiss, देखने लायक है शेरा का रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:25 IST

कौन हैं मिनी माधुरी? जिन्होंने बॉलीवुड गानों से सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…

Last Updated: March 30, 2026 16:39:39 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, RR के ये खिलाड़ी CSK पर बरपाएंगे कहर! ‘एक्स’ स्टार भी शामिल

CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…

Last Updated: March 30, 2026 16:36:31 IST