<
Categories: मनोरंजन

Border 2 Box Office Collection: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को दी पटखनी; जानें कमाई

Border 2 Day 1 Box Office : सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया. साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर' को भी इसने कमाई में धराशाई कर दिया. जानिए फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की.

बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आखिरकार 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हो गई, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को धूल चटा दी है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी तारीफें मिल रही हैं. सिर्फ तारीफें नहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बवंडर ला दिया है. जानें फिल्म की पहले दिन की कमाई. 

फिल्म ने ओपनिंग डे पर छापे करोड़ों

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने ऐसी दहाड़ लगाई है कि पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की. इस फिल्म ने रिलीज ओपनिंग डे यानी 23 जनवरी को 30 करोड़ रुपये कमा डाले हैं. ये हाल हम आपको सिर्फ पहले दिन का बता रहे हैं. अभी तो वीकएंड पर और भी जबरदस्त कमाई कर सकती है. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स भी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं. 

टूटा ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड

‘बॉर्डर 2’ ने साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक धुरंधर को कमाई के मामले में धराशाई कर दिया है. धुरंधर ने ओपनिंग डे पर जहां 28 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ ने 30 करोड़ रुपये कमाए हैं. अब आने वाले दिनों ‘बॉर्डर 2’ और भी कई रिकॉर्ड बना सकती है. ये देखना दिलचस्प होगा. 

कैसी है ‘बॉर्डर 2’ की कहानी ?

‘बॉर्डर 2’ की कहानी की बात की जाए, तो ये 1997 में रिलीज हुई फिल्म ‘बॉर्डर’ की तर्ज पर ही बनी है. इसमें 1971 भारत-पाक युद्ध को दिखाया गाय है, जिसमें तीनों भारतीय सेना (जल, थल और वायु) की शौर्यता को दर्शाया गया है. यह फिल्म देशभक्ति, इमोशंस से भरपूर लगती है. 

फिल्म की स्टारकास्ट

‘बॉर्डर 2’ के स्टारकास्ट की बात करें, तो इसमें सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और मोना सिंह अहम भूमिका में हैं. वहीं फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

दोस्त बनकर मिलने गया, भाभी से ही लड़ा बैठा इश्क़, बर्बाद किया भारतीय क्रिकेटर का हंसता खेलता घर

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए खेलने वाले…

Last Updated: April 1, 2026 16:50:30 IST

IPL 2026: क्या DC vs LSG मैच में बारिश बनेगी विलेन? कैसा रहेगा लखनऊ का मौसम, देखें रिपोर्ट

LSG vs DC Weather Forecast: लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 1 अप्रैल…

Last Updated: April 1, 2026 16:41:16 IST

अप्रैल 2026 में एंट्री मारेंगी ये 4 दमदार बाइकें, फीचर्स में जबरदस्त, लिस्ट में Triumph 350 भी शामिल

यह बाइकें पुराने सेगमेंट से ज्यादा अपग्रेडेड और नए अवतार में देखने के लिए मिलेंगी.…

Last Updated: April 1, 2026 16:37:44 IST

जैन मुनि कपड़े क्यों नहीं पहनते?इसके पीछे छिपे हैं 5 ऐसे गहरे रहस्य जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Jain Monk History: जैन धर्म अपनी अनोखी परंपराओं और कठिन साधना के लिए जाना जाता…

Last Updated: April 1, 2026 16:36:32 IST

पुराना नंबर बंद, नहीं बुक हो रहा गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं इन आसान स्टेप्स से अपडेट करें मोबाइल नंबर

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो ऐसे में घबराएं नहीं बल्कि, इस…

Last Updated: April 1, 2026 16:31:55 IST

प्रेम विवाह का अंजाम मौत! मुस्लिम महिला से शादी करने वाले प्रोफेसर की हत्या, मुस्कान के परिजनों ने दिया अंजाम

गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले नितिन कुमार ने बीते साल मई में अपनी प्रेमिका…

Last Updated: April 1, 2026 16:26:29 IST