<
Categories: मनोरंजन

Box Office: 100 करोड़ से बस चंद कदम दूर ‘भूत बंगला’, लाखों में सिमटी ‘डकैत’, क्या है ‘धुरंधर 2’ का हाल?

Box Office Collection: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की तरफ कदम बढ़ा रही है. वहीं 'डकैत' की हालत बिल्कुल पस्त दिख रही है. चलिए जानते हैं फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन.

सिनेमाघरों में इस वक्त कई जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिनमें हॉरर-कॉमेडी, एक्शन, लव स्टोरी आदि शामिल हैं. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ धीरे-धीरे अपनी कमाई में बढ़ोत्तरी कर रही है. बहुत जल्द फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी. वहीं, ‘धुरंधर 2’  37 दिनों बाद भी अपना कमाल दिखा रही है. जबकि ‘डकैत’ जल्द ही सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है. 

‘भूत बंगला’ 100 करोड़ की तरफ बढ़ी

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ को थिएटर्स में रिलीज हुए आठ दिन चुके हैं. इस फिल्म ने बीते दिन शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को 5.75 करोड़ कमाए थे. वहीं, इसने गुरुवार को 5.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 90.15 करोड़ की कमाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का कुल बजट 120 करोड़ रुपये है. इस फिल्म में क्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

‘डकैत’ की हालत पस्त

अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म ‘डकैत’ शुरुआती दिनों से कुछ खास कमाई नहीं कर रही है. इस फिल्म ने शुक्रवार यानी 24 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख रुपये की कमाई की. वहीं, इसने गुरुवार को 50 लाख रुपये कमाए थे. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 15 दिनों में अभी तक 34.37 करोड़ रुपये कर लिया है. 

‘धुरंधर 2’ का क्या रहा हालत

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रखा था. इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. फिल्म ने 37वें दिन यानी गुरुवार को 1.60 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 1124.24 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.  वहीं, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1,768.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST