Box Office Collection: वीकएंड से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की हालत सुस्त पड़ती दिखी. फिल्मों की हालत देखकर लग रहा है कि बहुत जल्द ये थिएटर्स को अलविदा कह सकती हैं. जानें फिल्मों की शुक्रवार की कमाई.
फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी 13 मार्च को सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्मों की हालत बॉक्स ऑफिस पर पस्त होती दिखी. ‘दे करल स्टोरी 2’ से लेकर ‘ओ रोमियो’ तक ने कुछ खास कलेक्शन नहीं किया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकएंड पर ये फिल्में कैसी कमाई करती हैं. चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा फिल्मों का हाल.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘द केरल स्टोरी 2’ ने शुक्रवार को मात्र 1.44 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 1.52 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस 41.69 करोड़ रुपये लिए हैं. वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में क्या बढ़ोत्तरी दिखेगी? ये देखना दिलचस्प होगा. फिल्म का निर्देशन कामख्या नारायण सिंह ने किया है.
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म ‘अस्सी’ दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मुद्दे को दिखाया गया है. सैकनिल्क के अनुसाल फिल्म ने गुरुवार को लगभग 8 लाख रुपये कमाए थे. हालांकि, आपको बता दें कि फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन की अब सही जानकारी नहीं मिल रही है. यह संकेत है कि फिल्म अब थिएटर्स को जल्द अलविदा कह सकती है. इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है.
शाहिद कपूर, नाना पाटेकर और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार कलाकारों से सजी फिल्म ‘ओ रोमियो’ भी अब आखिरी सांसे गिनती नजर आ रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए 29 दिन हो चुके हैं. फिल्म ने बीते दिन शुक्रवार को 15 लाख रुपये कमाए. वहीं इसने गुरुवार को 20 लाख रुपये कमाए थे. इसने अभी तक कुल 71.30 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में एक बार फिर से रणवीर सिंह गर्दा मचाते दिखेंगे, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है.
Suzuki Burgman Street 2026: भारत में दूसरी पीढ़ी की सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट लॉन्च हो गई…
Heart Attack Symptoms: आमतौर पर लोग हार्ट अटैक को अचानक ही मानते हैं, मगर सच्चाई…
Sid-Kiara Look 2026: सबके पसंदीदा सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, और एक बार फिर से…
Nashik Car Accident: शनिवार को नासिक के डिंडोरी तालुका में एक दुखद दुर्घटना हुई, इस…
Jharkhand Board JAC Result 2026 Date: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी…
LPG Cylinder Price Today: इससे पहले, मार्च में गैस एजेंसी ने घरेलू और कमर्शियल, दोनों…