<
Categories: मनोरंजन

‘दो दीवाने सहर में’ और ‘अस्सी’ पर भारी पड़ रही ‘ओ रोमियो’, बॉक्स ऑफिस पर किसने कितना किया कलेक्शन

Box Office Report: हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई ओ रोमियो, अस्सी और दो दीवाने सहर में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. तापसी पन्नू स्टारर अस्सी और मृणाल ठाकुर स्टारर दो दीवाने सहर में ने दो दिनों में 2.5 करोड़ से ऊपर की कमाई की है. वहीं ओ रोमियो 100 करोड़ पूरे करने की जद्दोजहद में लगी है.

Box Office Collection: हाल ही में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ रिलीज हुई. इससे पहले ‘ओ रोमियो’ रिलीज हुई. फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा फिल्म और स्टार्स को देखने के लिए सिनेमाघरों में जा रहे हैं. ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. तापसी स्टारर फिल्म अस्सी ने शनिवार तक कुल  2.16 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं मृणाल ठाकुर स्टारर’दो दीवाने सहर में’ ने रिलीज होने के बाद अब तक दो दिनों में कुल 2.78 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो ने 9 दिनों में 62 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

दो दीवाने सहर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

20 फरवरी को रिलीज हुई ‘दो दीवाने सहर में’ का बजट लगभग 30 करोड़ रुपए है. फिल्म ने शनिवार को 1.53 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं फिल्म ने रिलीज वाले दिन शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म ने दो दिनों में कुल 2.78 करोड़ रुपए कमाए. ये फिल्म ऐसे दो लोगों की लव स्टोरी है, जो खुद की कमियों के कारण खुद को पसंद नहीं करते. इस लव स्टोरी में दिखाया जाता है कि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता.

अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तापसी पन्नू की फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई. ये फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनाई गई है. फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन 1 करोड़ की कमाई की. वहीं दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया. अब तक फिल्म ने 2.6 करोड़ रुपए ही कमाए हैं. बता दें कि तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी एक कोर्ट रूम ड्रामा है. ये फिल्म रेप विक्टिम पर आधारित है. फिल्म समाज की काली सच्चाई पर आधारित है. यहां हर 20 मिनट में एक महिला रेप की शिकार होती है. रेप के आरोपियों को नहीं बल्कि रेप विक्टिम को समाज घृणित नजर से देखता है.

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहिद कपूर स्टारर ओ रोमियो को रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं. 13 फरवरी को रिलीज हुई ओ रोमियो को बनाने में मेकर्स ने लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए. फिल्म ने शनिवार को 3.99 करोड़ रुपए कमाए. 9 दिनों में फिल्म ने 62.46 करोड़ रुपए कमाए. ओ रोमियो एक क्लासिक लव स्टोरी है. ये फिल्म 1995 के मुंबई अंडरवर्ल्ड की भूमिका पर आधारित है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST

गर्मियों में बढ़ाना है खाने का स्वाद, 10 मिनट में झटपट बनाएं दही मिर्ची, नोट करें रेसिपी

राजस्थान की पारंपरिक दही मिर्च को काफी पसंद किया जाता है. हरी मिर्च तीखेपन और…

Last Updated: April 4, 2026 18:00:11 IST

धोनी ने मैदान के बीचों-बीच ऐसा क्या किया? चारों तरफ होने लगी चर्चा; वीडियो हो रहा वायरल

MS Dhoni Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 4, 2026 17:52:02 IST

‘ये बहुत…’, चुनावी रैली में किसे देख आगबबूला हुए विजय? किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो

Actor Vijay: साउथ अभिनेता इन दिनों तमिलनाडु में होने वाले चुनाव के लिए जोरों-शोरों से…

Last Updated: April 4, 2026 17:44:32 IST