<

बेबस, हताश, चेहरे पर मायूसी… पाकिस्तान की हार, उतर गया वसीम अकरम का चेहरा, वीडियो वायरल

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ हार के दौरान हैरी ब्रूक के शतक के दौरान वसीम अकरम का रिएक्शन वायरल हो रहा है.

नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा पाकिस्तान के लिए हालात बिगड़ते चले गए. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ टीवी पर देख रहे फैंस की नजरें भी पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम पर टिक गईं. जब हैरी ब्रूक ने शतक जड़ा तो उनका चेहरा देखने लायक था.
हैरी ब्रूक जब लय में आ गए थे तो अकरम समझ गए थे कि अब वापसी बेहद मुश्किल है. खासकर जब हैरी ब्रूक ने शानदार शतक जड़ा, तो मुकाबला पूरी तरह इंग्लैंड की झोली में चला गया था. ब्रूक की आक्रामक बल्लेबाजी ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को बेबस कर दिया था. चौकों-छक्कों की बारिश के बीच और हैरी ने जब शतक पूरा किया तो कैमरा अकरम की ओर गया. उस दौरान उनका चेहरा उतरा हुआ नजर आया.
 
उनके हाव-भाव से साफ लग रहा था कि वह इस प्रदर्शन से हैरान और निराश हैं. आमतौर पर विश्लेषण के दौरान सक्रिय और मुखर दिखने वाले अकरम उस पल बेहद शांत थे. ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वह कुछ क्षणों के लिए सबकुछ भूल गए हों और समझ नहीं पा रहे हों कि टीम इतनी जल्दी कैसे मुकाबले से बाहर हो गई. पाकिस्तान की गेंदबाजी में शुरुआती में धार दिखी थी. लेकिन 5 विकेट गिरने के बाद मानो वह गेंदबाजी भूल गए हो विकेट ही नहीं ले पा रहे थे.
 
फील्डिंग में भी चूक नजर आई, जिसका पूरा फायदा इंग्लैंड ने उठाया. ब्रूक के शतक ने मैच का रुख ही बदल दिया और पाकिस्तान के लिए वापसी के सारे रास्ते बंद कर दिए. इस तरह इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली. अकरम ने भले ही उस समय कुछ नहीं कहा, लेकिन उनका चेहरा बहुत कुछ बयान कर रहा था. फैंस के लिए वह दृश्य इस हार की गंभीरता को समझने के लिए काफी था. अब पाकिस्तान को आगे के मैचों में नई ऊर्जा और बेहतर योजना के साथ उतरना होगा, तभी टूर्नामेंट में उम्मीदें जिंदा रह पाएंगी.
Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Drishyam 3 Box Office Collection: ‘दृश्यम 3’ की कमाई ने मचाया तहलका; शनिवार को छापे करोड़ों; मेकर्स भी हुए खुश

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस…

Last Updated: October 4, 2026 08:32:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए जरूरी खबर, आज इतना है पेट्रोल-डीजल का भाव; देखें लिस्ट

UP Petrol Diesel Price 4 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 4, 2026 08:18:19 IST

Petrol Diesel Price Today 4 October 2026: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें दिल्ली से मुंबई तक आपके शहर में आज कितनी है कीमत

Petrol Diesel Price Today:राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीज़ल ₹95.20 प्रति…

Last Updated: October 4, 2026 08:12:12 IST

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST