<
Categories: मनोरंजन

चित्रांगदा सिंह के इंटरनेशनल गोल्फर पति क्यों गए थे जेल? गिरफ्तारी के बाद टूटी 13 साल की शादी, जानें तलाक की पूरी कहानी

Chitrangada Singh Birthday: चित्रांगदा सिंह ने फिल्मों में खास पहचान बनाई. आर्मी परिवार से आने वाली अभिनेत्री ने ज्योति रंधावा से शादी और तलाक के बाद मी टू के दौरान अपना अनुभव साझा किया.

Chitrangada Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही है. उनका जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे. उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं. चित्रांगदा ने साल 2001 में मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी. दोनों का एक बेटा जोरावर है. हालांकि, 2014 में दोनों का तलाक हो गया. एक्ट्रेस ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘देसी ब्वॉयज’, ‘इनकार’ और ‘ये साली जिंदगी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं. हाल ही में वह सलमान खान के साथ ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आई थीं. 

तलाक और ज्योति रंधावा से जुड़ा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रांगदा को मुंबई में अपने काम और बेटे की देखभाल के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी हो रही थी. इसी वजह से दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ा. तलाक की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आईं, जिनमें चित्रांगदा के कथित अफेयर की चर्चा भी शामिल थी. वहीं, ज्योति रंधावा को बहराइच में कथित अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने गिरफ्तार किया था. उनके पास से राइफल और जंगल में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद होने की बात सामने आई थी. ज्योति ने अपने करियर में कई गोल्फ टूर्नामेंट जीते हैं.

ये भी पढ़ें:  MC Stan Net Worth: कभी सड़कों पर सोते थे, आज करोड़ों के मालिक! गरीबी, गलत संगत और खून-खराबे से निकलकर ऐसे बदली रैपर की जिंदगी

मी टू के दौरान सुनाया अपना अनुभव

मी टू अभियान के दौरान चित्रांगदा सिंह ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का समर्थन किया था. उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया था. चित्रांगदा के अनुसार, एक निर्देशक ने फिल्म के एक सीन का आइडिया उन्हें बेहद आपत्तिजनक तरीके से बताया था. उन्हें यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया. इसके अलावा, चित्रांगदा उस समय भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने नरेंद्र मोदी के लुक को लेकर अपनी राय जाहिर की थी. उस समय मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे.

ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 4: यश की फिल्म की कमाई में 9.9% की गिरावट, फिर भी कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Male Birth Control Pill: पुरुषों के लिए आ रही है गर्भनिरोधक गोली! 6-8 घंटे तक रहेगा असर; जानें कैसे काम करती हैं ये बर्थ कंट्रोल पिल्स?

Male Birth Control Pill: अमेरिकी वैज्ञानिक पुरुषों के लिए अस्थायी गर्भनिरोधक गोली विकसित कर रहे…

Last Updated: October 30, 2026 13:25:39 IST

IND vs PAK: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया, क्रुणाल के ओवर में जड़े 5 छक्के

Hong Kong Sixes 2026 में पाकिस्तान ने भारत को 4 विकेट से हराया. शशांक सिंह…

Last Updated: October 30, 2026 13:24:02 IST

Watch Video: करवा चौथ पर पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा पति, फिर जो हुआ उसे जान पकड़ लेंगे माथा

Mathura Newsm Karwa Chauth Drama Viral Video: पति ने जब अपनी पत्नी को उसके प्रेमी…

Last Updated: October 30, 2026 13:09:25 IST

Panipat News: दुकान से सामान लेने निकला 11 साल का पंकज, रास्ते में मौत बनकर गिरी हाईटेंशन तार; परिवार में मचा कोहराम

Panipat News: हरियाणा के पानीपत से दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया…

Last Updated: October 30, 2026 12:57:21 IST

IPL 2027: रॉबिन उथप्पा बने मुंबई इंडियंस के नए बैटिंग कोच, पोलार्ड की टीम में इन 3 दिग्गजों को भी मिली जगह

Mumbai Indians Coaching Staff IPL 2027: रॉबिन उथप्पा को मुंबई इंडियंस का नया बल्लेबाजी कोच…

Last Updated: October 30, 2026 12:46:16 IST

नोएडा में दिल दहला देने वाला हादसा! 23वीं मंजिल से गिरा 11 साल का बेटा, बचाने के चक्कर में पिता की भी मौत

Greater Noida Wes Father Son Death: यह दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार, 30 अक्टूबर…

Last Updated: October 30, 2026 12:45:24 IST