Chitrangada Singh Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही है. उनका जन्म 30 अगस्त 1976 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे. उनके भाई दिग्विजय सिंह गोल्फर हैं. चित्रांगदा ने साल 2001 में मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की थी. दोनों का एक बेटा जोरावर है. हालांकि, 2014 में दोनों का तलाक हो गया. एक्ट्रेस ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’, ‘देसी ब्वॉयज’, ‘इनकार’ और ‘ये साली जिंदगी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं हैं. हाल ही में वह सलमान खान के साथ ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आई थीं.
तलाक और ज्योति रंधावा से जुड़ा विवाद
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रांगदा को मुंबई में अपने काम और बेटे की देखभाल के बीच तालमेल बैठाने में परेशानी हो रही थी. इसी वजह से दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ा. तलाक की वजह को लेकर अलग-अलग बातें सामने आईं, जिनमें चित्रांगदा के कथित अफेयर की चर्चा भी शामिल थी. वहीं, ज्योति रंधावा को बहराइच में कथित अवैध शिकार के मामले में वन विभाग ने गिरफ्तार किया था. उनके पास से राइफल और जंगल में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद होने की बात सामने आई थी. ज्योति ने अपने करियर में कई गोल्फ टूर्नामेंट जीते हैं.
मी टू के दौरान सुनाया अपना अनुभव
मी टू अभियान के दौरान चित्रांगदा सिंह ने अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का समर्थन किया था. उन्होंने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में बताया था. चित्रांगदा के अनुसार, एक निर्देशक ने फिल्म के एक सीन का आइडिया उन्हें बेहद आपत्तिजनक तरीके से बताया था. उन्हें यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया. इसके अलावा, चित्रांगदा उस समय भी चर्चा में आई थीं जब उन्होंने नरेंद्र मोदी के लुक को लेकर अपनी राय जाहिर की थी. उस समय मोदी बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे.
ये भी पढ़ें: Toxic Box Office Collection Day 4: यश की फिल्म की कमाई में 9.9% की गिरावट, फिर भी कमाई ने तोड़े कई रिकॉर्ड