<
Categories: मनोरंजन

Bharti Singh Baby Boy Name: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने बेटे का किया नामकरण, जानिए क्या है नाम का मतलब

Bharti Singh Boy Name Ceremony: कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 19 दिसंबर, 2025 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया था. अब उन्होंने बच्चे का नामकरण कर दिया है. जानिए क्या है नाम और उसका मतलब.

Bharti Singh Boy Name Meaning: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने आखिरकार अपने दूसरे बेटे का नाम सार्वजनिक कर दिया है. नामकरण समारोह के बाद दंपति ने अपने दूसरे बच्चे के नाम की घोषणा की, जिसका उनके प्रशंसकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था. अपने बेटे के नामकरण संस्कार की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उन्होंने नाम रिवील किया है. 

क्या रखा बेटे का नाम?

भारती सिंह और हर्ष ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बेटे के नामकरण समारोह की कुछ तस्वीरें साझा कीं हैं. इस अवसर पर भारती ने लाल रंग का सूट पहन रखा है, जबकि हर्ष और उनके बड़े बेटे ने एक जैसे कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है. आपको बता दें कि टीवी के इस लोकप्रिय जोड़े ने अपने दूसरे बच्चे का नाम यशवीर रखा है. पोस्ट के कैप्शन में लाल दिल वाले इमोजी के साथ ‘यशवीर’ लिखा है. वहीं दोनों अपने नवजात शिशु को प्यार से काजू बुलाते हैं.

क्या है इस नाम का मतलब?

यशवीर नाम का अर्थ गौरवशाली, बहादुर और कीर्ति प्राप्त करने वाला होता है. यह नाम संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है यश, जिसका अर्थ है कीर्ति या गौरव और वीर, जिसका अर्थ है साहसी या योद्धा. इस प्रकार यशवीर नाम ऐसे व्यक्ति को दर्शाता है जो वीरता के साथ सफलता और सम्मान प्राप्त करता है. 

सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया पर पोस्ट आते ही कमेंट्स का बाढ़ आ गई. प्रशंसकों के साथ-साथ मनोरंजन जगत के सितारों ने भी बच्चे और पूरे परिवार को शुभकामनाएं दीं, इस कड़ी में सुनील शेट्टी, करिश्मा तन्ना, गौरव गेरा और रुबीना दिलाइक जैसे कई बड़े सितारों ने रिएक्ट किया और बच्चे को आशीर्वाद दिया. सभी ने बच्चे के नाम की प्रशंसा की और इसे बहुत प्यारा नाम बताया. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि नाम जितना सुंदर है, बच्चा भी उतना ही प्यारा है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

असली या नकली? सचिन तेंदुलकर के प्रैंक ने दोस्त के उड़ाए होश, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने 1 अप्रैल को अपने दोस्त के मजेदार प्रैंक किया. उन्होंने…

Last Updated: April 1, 2026 20:11:18 IST

Vaishakh 2026: जानें कब से शुरू और कब खत्म होगा वैशाख, इस दौरान रखे जाने वाले महत्वपूर्ण व्रत और मनाए जाने वाले त्योहार

Vaishakh Vrat List 2026: वैशाख माह 2026 की शुरुआत और अंत की तारीख, इसके त्योहार…

Last Updated: April 1, 2026 19:33:23 IST

LSG vs DC: मोहम्मद शमी की वापसी, अर्जुन तेंदुलकर को नहीं मिला मौका, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

LSG vs DC Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला एकाना स्टेडियम…

Last Updated: April 1, 2026 19:21:53 IST

‘दादा’ की बायोपिक की शुरू हुई शूटिंग, राजकुमार राव ने साझा की जानकारी; क्या होगा फिल्म का नाम?

Rajkummar Rao: भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बन रही है. इस फिल्म…

Last Updated: April 1, 2026 19:14:13 IST

असम बना चुनावी रणभूमि, ‘मियां’ से ‘लव जिहाद’ तक चुनाव में गरमाए ये मुद्दे, कौन से मुद्दे मारेंगे बाजी?

असम विधानसभा चुनाव 2026 में आम विकास मुद्दों के साथ ही मियां, लव जिहाद और…

Last Updated: April 1, 2026 19:12:06 IST

अप्रैल 2026 से बंद हुआ Form 15H: सीनियर सिटिजेन्स के लिए होंगे ये बदलाव, जानें फॉर्म 121 में क्या?

भारत सरकार ने अब टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है. अब…

Last Updated: April 1, 2026 18:56:07 IST