Daldal Web Series: भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'दलदल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है. एक बार फिर से एक्ट्रेस इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं. जानिए कैसी है ये सीरीज और क्या ये आपको देखनी चाहिए या नहीं.
भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज दलदल का रिव्यू
Bhumi Pednekar Series Daldal: आजकल ओटीटी की दुनिया से लोग प्रभावित हो रहे हैं. दर्शक खासकर मनोवैज्ञानिक-थ्रिलर कहानी को पसंद कर रहे हैं. बीते दिनों बॉलीवुड की धकधक गर्ल से मशहूर माधुरी दीक्षित की सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब भूमि पेडनेकर ‘दलदल’ सीरीज लोगों के दिमाग से खेलने का काम कर रही है. इसमें अभिनेत्री मुंबई की डीसीपी रीता फरेरा के रूप में दिख रही हैं, जो हाई-प्रोफाइल सीरियल किलर केस को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि वह खुद अपने अतीत की घटनाओं से जूझ रही हैं. यह सात एपिसोड की सीरीज क्या कुछ खास आपके लिए लेकर आई है. जानिए.
‘दलदल’ की कहानी नवनियुक्त डीसीपी रीता फेरेरिया (भूमि पेडनेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है. रीता एक सीरियल किलर की तलाश में है, जो अपने शिकारों की कलाई काट देता है. इस केस को सुलझाते हुए रीता को अपने दर्दनाक अतीत और नशे की लत से भी जूझना पड़ता है. दूसरी ओर है अनीता (समारा तिजोरी), जो पेशे से एक पत्रकार है. उसका अतीत भी डरावना रहा है और उसकी जिंदगी कई मायनों में रीता जैसी ही है. लेकिन अनीता अपने आघात से उबर नहीं पाती और धीरे-धीरे गलत रास्ते पर चली जाती है. अपने दोस्त साजिद (आदित्य रावल) के साथ मिलकर वह उन लोगों को सजा देने लगती है, जिन्हें वह गलत और अपराधी मानती है. जैसे-जैसे अनीता का अतीत सामने आता है, कहानी यह दिखाती है कि रीता और अनीता एक-दूसरे से अलग नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. इस सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांधे रखने का काम करती है.
‘दलदल’ सीरीज का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है ठीक-ठाक है. वहीं, कुछ जगह ऐसा लगता है कि कहानी अब थोड़ी प्रिडेक्टेबल लग रही है. निर्देशक भूमि पेडनेकर को और अच्छे से प्रयोग कर सकते थे. हालांकि, कहानी की इमोशनल एंडिंग प्रभावित करती है.
इस सीरीज की एडिटिंग यानी पोस्ट प्रोडक्शन की टीम ने शानदार काम किया है. कहीं जगह ऐसी सीन आते हैं, जो आपको वाकई में आपको डरा सकते हैं. सीरीज के फ्लैशबैक वाले सीन बहुत जबरदस्त हैं. हम ये कह सकते हैं कि कलरफुल सीन से ज्यादा ब्लैक एंड व्हाइट वाली सीन आपको प्रभावित कर सकती है.
इस सीरीज में भूमि पेडनेकर के अलावा आदित्य रावल, समारा तिजोरी, गीता अग्रवाल, चिन्मय मंडलेकर, संदीप कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
अगर आप क्राइम-थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं, तो आप इसे देख सकते हैं. इसके अलावा भूमि पेडनेकर के फैन हैं, तो भी आप उनकी इंटेंस एक्टिंग देख सकते हैं. वहीं सीरीज की बात करें, तो कहानी ठीक-ठाक है, इसे देखा जा सकता है. इस सीरीज को पांच में से 3 स्टार दिया जा सकता है.
RITES Recruitment 2026 Sarkari Naukri: राइट्स में नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है. अगर…
Kumar Vishwas on Raghav Chadha: क्या राघव चड्ढा को परिणीति से शादी की सजा मिल…
Sukesh Chandrashekhar Bail: दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में कथित…
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David warner) एक बड़े विवाद में फंस गए हैं.…
Kal ka Panchang 8 April 2026: आज 8 अप्रैल 2026, बुधवार का पावन दिन है.…
हाल ही में एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने दिनों को याद…