<
Categories: मनोरंजन

Daldal Web Series Review: ‘दलदल’ में दिमाग से खेलती हैं भूमि पेडनेकर, जानिए सीरीज देखनी चाहिए या नहीं

Daldal Web Series: भूमि पेडनेकर की वेब सीरीज 'दलदल' अमेजन प्राइम पर रिलीज हो चुकी है. एक बार फिर से एक्ट्रेस इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं. जानिए कैसी है ये सीरीज और क्या ये आपको देखनी चाहिए या नहीं.

Bhumi Pednekar Series Daldal: आजकल ओटीटी की दुनिया से लोग प्रभावित हो रहे हैं. दर्शक खासकर मनोवैज्ञानिक-थ्रिलर कहानी को पसंद कर रहे हैं.  बीते दिनों बॉलीवुड की धकधक गर्ल से मशहूर माधुरी दीक्षित की सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. अब भूमि पेडनेकर ‘दलदल’ सीरीज लोगों के दिमाग से खेलने का काम कर रही है. इसमें अभिनेत्री मुंबई की डीसीपी रीता फरेरा के रूप में दिख रही हैं, जो हाई-प्रोफाइल सीरियल किलर केस को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि वह खुद अपने अतीत की घटनाओं से जूझ रही हैं. यह सात एपिसोड की सीरीज क्या कुछ खास आपके लिए लेकर आई है. जानिए. 

क्या है सीरीज की कहानी?

‘दलदल’ की कहानी नवनियुक्त डीसीपी रीता फेरेरिया (भूमि पेडनेकर) के इर्द-गिर्द घूमती है. रीता एक सीरियल किलर की तलाश में है, जो अपने शिकारों की कलाई काट देता है. इस केस को सुलझाते हुए रीता को अपने दर्दनाक अतीत और नशे की लत से भी जूझना पड़ता है. दूसरी ओर है अनीता (समारा तिजोरी), जो पेशे से एक पत्रकार है. उसका अतीत भी डरावना रहा है और उसकी जिंदगी कई मायनों में रीता जैसी ही है. लेकिन अनीता अपने आघात से उबर नहीं पाती और धीरे-धीरे गलत रास्ते पर चली जाती है. अपने दोस्त साजिद (आदित्य रावल) के साथ मिलकर वह उन लोगों को सजा देने लगती है, जिन्हें वह गलत और अपराधी मानती है. जैसे-जैसे अनीता का अतीत सामने आता है, कहानी यह दिखाती है कि रीता और अनीता एक-दूसरे से अलग नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. इस सीरीज की कहानी आपको अंत तक बांधे रखने का काम करती है. 

कैसा है निर्देशन?

‘दलदल’ सीरीज का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है. कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है ठीक-ठाक  है. वहीं, कुछ जगह ऐसा लगता है कि कहानी अब थोड़ी प्रिडेक्टेबल लग रही है. निर्देशक भूमि पेडनेकर को और अच्छे से प्रयोग कर सकते थे. हालांकि, कहानी की इमोशनल एंडिंग प्रभावित करती है. 

कैसा है प्रोडक्शन का काम?

इस सीरीज की एडिटिंग यानी पोस्ट प्रोडक्शन की टीम ने शानदार काम किया है. कहीं जगह ऐसी सीन आते हैं, जो आपको वाकई में आपको डरा सकते हैं. सीरीज के फ्लैशबैक वाले सीन बहुत जबरदस्त हैं. हम ये कह सकते हैं कि कलरफुल सीन से ज्यादा ब्लैक एंड व्हाइट वाली सीन आपको प्रभावित कर सकती है. 

इन कलाकारों से सजी है ये सीरीज?

इस सीरीज में भूमि पेडनेकर के अलावा आदित्य रावल, समारा तिजोरी, गीता अग्रवाल, चिन्मय मंडलेकर, संदीप कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. 

क्या ये देखनी चाहिए या नहीं?

अगर आप क्राइम-थ्रिलर सीरीज के शौकीन हैं, तो आप इसे देख सकते हैं. इसके अलावा भूमि पेडनेकर के फैन हैं, तो भी आप उनकी इंटेंस एक्टिंग देख सकते हैं. वहीं सीरीज की बात करें, तो कहानी ठीक-ठाक है, इसे देखा जा सकता है. इस सीरीज को पांच में से 3 स्टार दिया जा सकता है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

हैदराबाद के गर्ल्स हॉस्टल में क्या चल रहा था? 3 राज्यों की 10 महिलाएं मिलीं, अंडाणु निकालने के शक में जांच

Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…

Last Updated: October 31, 2026 16:45:15 IST

Ahoi Ashtami 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा मुहूर्त, तारों के दर्शन और पूरी विधि

Ahoi Ashtami Puja Muhurta: अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026, रविवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 31, 2026 16:30:05 IST

टोल प्लाजा पर किन्नरों का हंगामा, मारपीट के बाद पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीनने की कोशिश

Kanpur commotion of transgenders: कानपुर के आलियापुर टोल प्लाजा के पास कथित अवैध वसूली का…

Last Updated: October 31, 2026 16:12:22 IST

बल्लेबाजों के दम पर कब तक जीतेगी टीम इंडिया? चौथे टी20 में हार के बाद कैफ ने मैनेजमेंट को घेरा

India New Zealand T20 series: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में भारत को 87…

Last Updated: October 31, 2026 15:58:46 IST

Bengaluru Hotel Incident: 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में मौत का करंट! नहाने उतरे 2 विदेशी, करंट ने छीन ली जिंदगी

Bengaluru Hotel Incident: बेंगलुरु के फाइव स्टार कॉनराड होटल के स्विमिंग पूल में करंट लगने…

Last Updated: October 31, 2026 15:53:02 IST

मंगेतर ने दिया धोखा? टूट गई Jiya Shankar की सगाई! सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाई हलचल

Jiyaa Shankar-Karan Dhanak Engagement: बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक से सगाई…

Last Updated: October 31, 2026 15:25:06 IST