Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' में बड़े साहब के किरदार की खूब चर्चा हो रही है. इस रोल के लिए तैयार होने में अभिनेता दानिश इकबाल को कई घंटे लगते थे. इतना ही नहीं, उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा.
'धुरंधर 2' में बड़े साहब के किरदार के लिए दानिश इकबाल को घंटों करना पड़ता था मेकअप
Dhurandhar 2 Bade Sahab: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर डाला है. यह दिखा रहा है कि रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर दर्शकों में कितना क्रेज है. पहले पार्ट में सबके मन में एक ही सवाल रह गया था कि ये बड़े साहब कौन हैं. अब इस भाग में इसका खुलासा हो गया है. दानिश इकबाल बड़े साहब के रूप में नजर आ रहे हैं. अब अभिनेता ने अपने किरदार की तैयारियों को लेकर कुछ खुलासे किए हैं. जानिए उन्होंने क्या कहा.
दानिश इकबाल ने वैरायटी इंडिया से धुरंधर 2 में बड़े साहब के रोल को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा, ‘जब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने मुझे दाऊद का किरदार निभाने के लिए कहा, तो मैंने पूछा, ‘दाऊद कौन है?’ क्योंकि दाऊद तो किसी का भी नाम हो सकता है, है ना? जब उन्होंने किरदार के बारे में बताया, तो मैंने उनसे पूछा, ‘क्या आप श्योर हैं?’ क्योंकि मैं दाऊद जैसा नहीं दिखता और कभी-कभी हम अभिनेताओं को खुद पर शक होता है. खासकर जब हमें इतनी बड़ी फिल्म में इतना अहम किरदार निभाने का मौका मिले. लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर और आदित्य धर ने मुझ पर भरोसा दिखाया. फिर धीरे-धीरे मुझे खुद पर भरोसा होने लगा, और मैंने किरदार और सीन्स पर काम करना शुरू कर दिया. मैंने मानसिक रूप से काफी तैयारी की.’
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में दानिश इकबाल ने खुलासा किया कि वह अपने किरदार के मेकअप के लिए सबसे पहले सेट पर पहुंच जाते थे. उन्होंने मजाक में कहा, ‘ऐसा लगता था जैसे मैं रमजान के महीने पहले ही उसका पालन कर रहा हूं.’ अभिनेता ने बताया कि उन्हें अपनी बोलने की शैली और आवाज में भी बदलाव करने पड़े क्योंकि वह ‘धुरंधर 2’ में एक मरणासन्न, कमजोर व्यक्ति का किरदार निभा रहे थे.
अभिनेता ने आगे बताया कि बड़े साहब के रोल में आने के लिए करीब 10 से 12 घंटे लगते थे. उस गेटअप में आने के लिए कई घंटे उन्हें मेकअप करने पड़ते थे.
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की बात करें, तो इसमें रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और गौरव गेरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…