Dina Umarova: क्या आपको पता हैं कि रामानंद सागर की 'रामायण' में हनुमान के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले दारा सिंह की बहू रशियन हैं. इतना ही नहीं, वह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ती नजर आती हैं.
विंदू दारा सिंह की रशियन पत्नी डीना उमरोवा
दिग्गज अभिनेता के रूप में पहचाने जाने वाले दारा सिंह आज इस दुनिया में तो नही हैं. लेकिन रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के किरदार से वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कौन हैं दारा सिंह की रशियन बहू यानी उनके बेटे की पत्नी. अक्सर विंदू दारा सिंह की रशियन पत्नी चर्चा में रहती हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
विंदू दारा सिंह की पत्नी का नाम है डीना उमरोवा. अभिनेता ने साल 2006 में रूसी मॉडल डीना उमरोवा से शादी की. अपनी शालीनता और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर डीना अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सबका ध्यान खींचती हैं. डीना और विंदू की एक बेटी है, जिसका नाम है अमेलिया रंधावा. इस जोड़े ने स्टार प्लस के एक लोकप्रिय डांस शो में भी हिस्सा लिया था, जिससे प्रशंसकों को उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री की पहली बार झलक मिली थी.
यह खबर भी पढ़ें: 19 की उम्र में 34 साल की महिला से रचाई शादी, एक साल में बने पिता; फिर मचा बवाल, अभिनेता ने ले लिया तलाक
डीना उमरोवा ने एक समय अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. हालांकि शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग से दूरी बना ली. आज, वह बेसो एंटरप्राइजेज की सीईओ के रूप में घर की जिम्मेदारी और प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं. डीना उमरोवा सोशल मीडिया पर भी मौजूद हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 14.6K फॉलोअर्स हैं.
आपको बता दें कि विंदू दारा सिंह की डीना उमरोवा से दूसरी शादी है. अभिनेता की पहली शादी बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की बहन फराह नाज से हुई थी. दोनों ने 1996 में शादी की थी और उनका एक बेटा है. समय के साथ, उनके बीच मतभेद पैदा हो गए और 2022 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…