दिग्गज अभिनेता के रूप में पहचाने जाने वाले दारा सिंह आज इस दुनिया में तो नही हैं. लेकिन रामानंद सागर की रामायण में हनुमान के किरदार से वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं. आज हम आपको बताएंगे कि कौन हैं दारा सिंह की रशियन बहू यानी उनके बेटे की पत्नी. अक्सर विंदू दारा सिंह की रशियन पत्नी चर्चा में रहती हैं. चलिए जानते हैं उनके बारे में.
कौन हैं विंदू दारा सिंह की रशियन पत्नी?
विंदू दारा सिंह की पत्नी का नाम है डीना उमरोवा. अभिनेता ने साल 2006 में रूसी मॉडल डीना उमरोवा से शादी की. अपनी शालीनता और स्टाइलिश अंदाज के लिए मशहूर डीना अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में सबका ध्यान खींचती हैं. डीना और विंदू की एक बेटी है, जिसका नाम है अमेलिया रंधावा. इस जोड़े ने स्टार प्लस के एक लोकप्रिय डांस शो में भी हिस्सा लिया था, जिससे प्रशंसकों को उनकी ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री की पहली बार झलक मिली थी.
यह खबर भी पढ़ें: 19 की उम्र में 34 साल की महिला से रचाई शादी, एक साल में बने पिता; फिर मचा बवाल, अभिनेता ने ले लिया तलाक
डीना उमरोवा के बारे में
डीना उमरोवा ने एक समय अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. हालांकि शादी के बाद उन्होंने मॉडलिंग से दूरी बना ली. आज, वह बेसो एंटरप्राइजेज की सीईओ के रूप में घर की जिम्मेदारी और प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं. डीना उमरोवा सोशल मीडिया पर भी मौजूद हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 14.6K फॉलोअर्स हैं.
विंदू दारा सिंह के ये दूसरी शादी है
आपको बता दें कि विंदू दारा सिंह की डीना उमरोवा से दूसरी शादी है. अभिनेता की पहली शादी बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू की बहन फराह नाज से हुई थी. दोनों ने 1996 में शादी की थी और उनका एक बेटा है. समय के साथ, उनके बीच मतभेद पैदा हो गए और 2022 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया.