<
Categories: मनोरंजन

Raaka Movie Meaning: क्या है ‘राका’ का मतलब? ये बात सोचकर अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की फिल्म को मिला ऐसा नाम

Meaning Of Raaka Movie: अल्लू अर्जुन एक बार फिर अपनी शानदार फिल्म लेकर आ रहे हैं. अपने जन्मदिन के दिन उन्होंने फिल्म का आधिकारिक टाइटल जारी किया है. आइए जानते हैं कि क्या है उनकी फिल्म 'राका' का मतलब-

What Is The Meaning Of Raaka Movie: 8 अप्रैल को एक्टर Allu Arjun ने अपना 44वें जन्मदिन मनाया और अपने फैंस को एक खास सरप्राइज मिला. उनकी आने वाली मचअवेटेड फिल्म का आधिकारिक टाइटल आखिरकार सामने आ गया है. ये फिल्म पहले अस्थायी नाम AA22xA6 से जानी जा रही थी, लेकिन अब इसका नाम ‘राका’ (Raaka) घोषित कर दिया गया है. इसी खास अवसर पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी.

अल्लू अर्जुन का दमदार लुक

इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन Atlee कर रहे हैं, जबकि इसे प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने प्रस्तुत किया है. जन्मदिन के मौके पर जारी किए गए पोस्टर में अल्लू अर्जुन एक बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं, जिससे फिल्म के भव्य और एक्शन से भरपूर होने के संकेत मिलते हैं.

फिल्म में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभा रही हैं. इस कारण ये प्रोजेक्ट एक बड़े पैमाने पर बनने वाली पैन-इंडियन फिल्म मानी जा रही है, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है.

राका का क्या है मतलब?

टाइटल जारी होने के बाद लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही रहा कि ‘राका’ का मतलब क्या है. सोशल मीडिया पर इस सवाल के जवाब में AI टूल Grok द्वारा बताया गया कि संस्कृत और तमिल में “राका (राका)” का मतलब है “पूर्णिमा” यानी पूर्ण चंद्रमा होता है.

ये शब्द चंद्र मास के 14वें दिन को दिखाता है, जो पूर्णता, चमक और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है. इस अर्थ को देखते हुए माना जा रहा है कि फिल्म की कहानी में भी भव्यता, शक्ति और प्रतीकात्मक गहराई देखने को मिल सकती है.

लोगों में बढ़ा उत्साह

पोस्टर और टाइटल रिलीज के बाद फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के लुक, नाम और कहानी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. ‘राका’ को लेकर बढ़ती जिज्ञासा ने इस फिल्म को अभी से साल की सबसे चर्चित परियोजनाओं में शामिल कर दिया है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

कौन है अमन जो रच रहा था पीएम की हत्या की साज़िश, अमेरिकी खुफिया एजेंसी से निकला कनेक्शन!

Conspiring to Assassinate PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के…

Last Updated: April 10, 2026 13:00:19 IST

Thalapathy Vijay Movie Leaked: रिलीज से पहले विजय की फिल्म लीक! करोड़ों कमाने से पहले साइबर सेल के आगे गिड़गिराए एक्टर

Thalapathy Vijay Jana Nayagan Leaked Online: साउथ एक्टर विजय के सिर पर गाज गिर रही…

Last Updated: April 10, 2026 12:53:17 IST

Madhya Pradesh: पंखे से हवा करते-करते थक गया मासूम, बेखबर टीचर कान में ईयरफोन लगा करती रही बात, वीडियो वायरल

MP News: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में टीचर कान में ईयरफोन लगाकर…

Last Updated: April 10, 2026 12:51:57 IST

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की कब जारी होगी? देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

JEE Main Answer Key 2026 Session 2 Date: जेईई मेंस सेशन 2 आंसर की किसी…

Last Updated: April 10, 2026 12:49:49 IST

Justice Yashwant Varma: जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, घर में मिली थीं जले हुए नोटों की गड्डियां

Justice Yashwant Varma: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा एक बार फिर से सुर्खियों…

Last Updated: April 10, 2026 12:49:22 IST

RCB vs RR Predicted Playing XI: दोनों टीमें अब तक अजेय, आज किसका टूटेगा घमंड? जानें संभावित प्लेइंग XI

IPL 2026: अजेय RCB के सामने राजस्थान के धुरंधर! क्या हेजलवुड के बिना विराट की…

Last Updated: April 10, 2026 12:48:24 IST