<
Categories: मनोरंजन

Ajay Devgn के अश्लील डिपफेक पर Delhi High Court का बड़ा फैसला, AI कंटेंट पर सख्त रुख, अभिनेता से भी किए सवाल

Ajay Devgn Deepfakes: अजय देवगन के अश्लील डीपफेक पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है और AI कंटेंट को लेकर सखती दिखाई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल आपत्तिजनक डीपफेक हटाने का आदेश दिया है. इस पर अजय देवगन से भी कई सवाल किया.

Ajay Devgn Deepfakes Controversy: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अश्लील, अपमानजनक और एआई-जनरेटेड डीपफेक कंटेंट का शिकार हुए हैं, जिसे लेकर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी, अब इस मुद्दे पर दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है और AI कंटेंट को लेकर सखती दिखाई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को ही इन डीपफेक वीडियो और अश्लील एआई-जनरेटेड कंटेंट को तुरंत हटाने का आदेश दिया है. इसके अलावा कोर्ट अजय देवग से भी कई तरह के सवाल किए हैं 

अजय देवगन हुए डीपफेक कंटेंट का शिकार

दरअसल, अजय देवगन के वकील प्रवीन आनंद ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई कि एक यूट्यूबर अभिनेता  अजय देवगन के नाम, तस्वीर और चेहरे का इस्तेमाल करके अश्लील, अपमानजनक और AI-जनरेटेड डीपफेक कंटेंट फैला रहा है और बिना अनुमती के Amazon सहीत कई ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर उनका नाम यूज करके फोटो फोटो वाले पोस्टर, टी-शर्ट और कैप बेच रहा है. इसके अलावा अजय देवगन के वकील प्रवीन आनंद ने कहा है कि आज  के समय में डीपफेक का मुद्दा पूरी दुनिया में चिंता का विषय है.

अजय देवगन के डीपफेक के मुद्दे पर दिल्ली हाई का फैसला

अब अजय देवगन के डीपफेक के मुद्दे पर सुनवाई के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने सभी डीपफेक वीडियो और अश्लील एआई-जनरेटेड कंटेंट को तुरंत हटाने का आदेश दिया है. लेकिन  न्यायमूर्ति मनीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि कोर्ट केवल अश्लील और डीपफेक कंटेट पर ही कठोर रुख अपनाएगा, वो अभी साधारण तस्वीरों या फैन पेजों पर लगाए गए सामान्य पोस्टों को हटाने का आदेश नहीं देता है. वहीं बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, जज अरोड़ा ने टिप्पणी करते हुए कहा कि फैंस को इतनी आजादी देनी ही होगी, वरना सभी फैन पेज को हटाना होगा और अभिनेता अजय देवगन को सारे निशान मिटाने होंगेदिल्ली हाई कोर्ट का कहना था कि साधारण फोटो रिप्रोडक्शन पर एक्स-पार्टी आधार पर कार्रवाई संभव नहीं है, लेकिन डीपफेक, पोर्नोग्राफिक और आपत्तिजनक कंटेट हटाने का आदेश दिया जा सकता है. सुनवाई के दौरान अजय देवगन से भी पूछताछ की गई है. 

अजय देवगन से भी हुई पूछताछ

न्यायालय ने अजय देवगन से पूछा- क्या अभिनेता ने यूट्यूब से सीधे संपर्क कर पहले शिकायत दर्ज कराई थी. यदि पहले से औपचारिक विरोध दर्ज कराया गया हो, तो मामला और भी मजबूत होता. न्यायालय के जज अरोड़ा ने कहा- “मैं अभी राहत दे रही हूं, पर आगे ऐसे मामलों में पहले शिकायत करना अनिवार्य है. अन्यथा, अगली सुनवाई तक दो महीने का इंतज़ार करना पड़ेगा.” जज ने ये भी कहा कि  याचिका में कॉपीराइट उल्लंघन, ट्रेडमार्क अधिकार, डीपफेक,अश्लील कंटेट और ऑनलाइन सेलिंग सभी मुद्दों को एक साथ मिला देने से मामला जटिल हो गया है. अलग-अलग कारण एक साथ मिलाए जाएंगे तो यह अदालत और वकीलों दोनों के लिए मुश्किल पैदा करेगा. फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सभी सभी डीपफेक और अश्लील सामग्री को हताने का आदेश दिया है और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को दो हफ्ते में नोटिस का जवाब देने का आदेश दिया है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST