<
Categories: मनोरंजन

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं चल सकीं लेकिन बाद में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. इनमें एक फिल्म मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरे की भी है.

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जिनकी किस्मत रिलीज से पहले ही तय होती नजर आई लेकिन कुछ फिल्मों ने पर्दे पर आने के बाद पूरा खेल बदल दिया. मिथुन चक्रवर्ती की ‘प्यार झुकता नहीं’ भी ऐसी ही फिल्म थी. आज इस फिल्म को मिथुन के करियर की चर्चित फिल्मों में गिना जाता है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब इसे रिलीज करने के लिए निर्माता को लंबा इंतजार करना पड़ा था.

दरअसल, फिल्म की शूटिंग 1983 के आसपास पूरी हो चुकी थी मगर इसे सिनेमाघरों तक पहुंचने में लगभग दो साल लग गए. वजह थी कि फिल्म को खरीदने के लिए डिस्ट्रीब्यूटर्स खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे. मिथुन उस दौर में अपनी डांस और एक्शन वाली छवि के लिए जाने जाते थे. वहीं इस फिल्म में उनका अंदाज कुछ अलग था. नतीजा यह हुआ कि तैयार फिल्म लंबे समय तक रिलीज का इंतजार करती रही. 

दर्शकों को आई पसंद

फिल्म के निर्माता केसी बोकाडिया ने आखिरकार खुद ही इसे दर्शकों तक पहुंचाने का फैसला किया. 1985 में जब फिल्म पर्दे पर आई, तो दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया. देखते ही देखते फिल्म सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई और मिथुन के करियर को भी इसका फायदा मिला।

गानों ने बनाई अलग पहचान

‘प्यार झुकता नहीं’ की लोकप्रियता में इसके संगीत की भी बड़ी भूमिका रही. लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने फिल्म का संगीत तैयार किया था. लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड किए गए गीतों ने खास पहचान बनाई. उनके साथ शब्बीर कुमार, कविता कृष्णमूर्ति और अनुराधा पौडवाल की आवाजों ने भी फिल्म के संगीत को यादगार बनाया. इन गानों में तुमसे मिलकर न जाने क्यों, चाहे लाख तूफान आएं और हो दिलबर जानिया जैसे गाने उस दौर में खूब सुने गए और आज भी फिल्म के साथ याद किए जाते हैं.

कम बजट में बड़ी कमाई

फिल्म की कहानी 1977 की पाकिस्तानी फिल्म आईना की रीमेक थी. इसमें मिथुन चक्रवर्ती के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे और डैनी डेन्जोंगपा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 50 लाख रुपये से कम लागत में बनी इस फिल्म ने लगभग 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. फिल्म की सफलता ने न सिर्फ एक्टर्स बल्कि संगीत से जुड़े लोगों को भी पहचान दिलाई.

ये भी पढ़ें: खेसारी को आज भी नहीं भूलीं काजल? 5 साल के रिश्ते पर दिया ऐसा बयान, वायरल Video ने मचाया बवाल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST

Mumbai Flim City Fire: मुंबई फिल्म सिटी में लगी भीषण आग! ‘पति पत्नी और पंगा 2’ और ‘हसल 5’ का सेट जलकर हुआ खाक; देखें VIDEO

Mumbai Flim City Fire Video: मुंबई के फिल्म सिटी से एक डरावने हादसे की खबर…

Last Updated: October 5, 2026 20:45:49 IST

Hanuman Ansh Telugu trailer: ‘हनुमान अंश’ की अब तेलुगु में एंट्री, इस तारीफ को होगी रिलीज, दमदार ट्रेलर आया सामने

Hanuman Ansh Telugu trailer: नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने…

Last Updated: October 5, 2026 20:34:47 IST

SIR में क्या होता है Form 6-7? जानिए एक ऑनलाइन बदलाव पर क्यों मचा है देश भर में बवाल

SIR प्रक्रिया में आखिर 'फॉर्म 6' को लेकर इतना बवाल क्यों मचा है? जानिए कैसे…

Last Updated: October 5, 2026 20:27:54 IST

लड्डू गोपाल के पैर छूकर डॉक्टर ने उठाया खौफनाक आखिरी कदम, लाइसेंसी रिवॉल्वर से पत्नी के सामने खुद को मारी गोली

Kanpur Doctor suicide: कानपुर के साकेत नगर स्थित अपार्टमेंट में सरकारी डॉक्टर संदीप सिंह की…

Last Updated: October 5, 2026 19:41:12 IST