Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘गब्बर सिंह’ का वो गणेश गीत, जो गणपति आगमन से विसर्जन तक जीतता है दिल, 6 सिंगर्स ने साथ मिलकर छेडे़ थे सुर

‘गब्बर सिंह’ का वो गणेश गीत, जो गणपति आगमन से विसर्जन तक जीतता है दिल, 6 सिंगर्स ने साथ मिलकर छेडे़ थे सुर

Ganpati Song: गणपति उत्सव के दौरान देवा हो देवा गाना काफी ज्यादा सुना जाता है. इस गाने को 6 गायकों ने मिलकर गाया है. इस गाने की लोकप्रियता अब तक कम नहीं हुई है. हर गणपति त्योहार पर लोग इस गाने को सुनते हैं.

Written By:
Last Updated: September 16, 2026 14:36:15 IST

Mobile Ads 1x1

Ganpati Song: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही चारों तरफ गणपति बप्पा के जयकारे सुनाई देने लगते हैं. घरों से लेकर पंडालों और सड़कों तक भक्ति का माहौल नजर आता है. इस दौरान कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो सालों से इस उत्सव का हिस्सा बने हुए हैं. इन्हीं में से एक है ‘देवा हो देवा गणपति देवा’, जिसे आज भी गणपति आगमन से लेकर विसर्जन तक खूब सुना जाता है. खास बात यह है कि इस गाने को रिलीज हुए करीब 45 साल हो चुके हैं लेकिन गणेश चतुर्थी के मौके पर इसकी लोकप्रियता आज भी कम नहीं हुई है.

1981 में रिलीज हुई थी फिल्म

देवा हो देवा गणपति देवा गाना साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म हम से बढ़कर कौन का गाना है. इस फिल्म में अमजद खान समेत कई बड़े कलाकार नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन दीपक बाहरी ने किया था. फिल्म के दूसरे गानों के मुकाबले देवा हो देवा गणपति देवा ने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई. 80 के दशक में यह गाना धार्मिक गीत के तौर पर खूब सुना गया और धीरे-धीरे गणेश उत्सव का लोकप्रिय हिस्सा बन गया. आज भी गणेश चतुर्थी के दौरान कई जगहों पर यह गाना डीजे और साउंड सिस्टम पर सुनाई देता है. खासकर गणपति की स्थापना और विसर्जन के दौरान इसकी धुन माहौल में अलग ही रंग भर देती है.

इन कलाकारों पर फिल्माया गया था गाना

देवा हो देवा गणपति देवा को सिर्फ इसकी धुन और बोल के लिए ही नहीं, बल्कि इसकी स्टारकास्ट के लिए भी याद किया जाता है. यह गाना अमजद खान, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेन्जोंगपा, रंजीता कौर और नीता मेहता जैसे कलाकारों पर फिल्माया गया था. दिलचस्प बात यह है कि गाना फिल्म से भी ज्यादा लोकप्रिय हो गया और आज तक लोगों की यादों में बना हुआ है.

6 दिग्गज सिंगर्स ने मिलकर गाया

इस गाने की सबसे खास बात इसकी आवाजें हैं. देवा हो देवा गणपति देवा को 6 गायकों ने मिलकर अपनी आवाज दी थी. इनमें मोहम्मद रफी, आशा भोसले, शैलेंद्र सिंह, भूपेंद्र, रामलक्ष्मण और सपना चक्रवर्ती शामिल थे. इन दिग्गज गायकों की आवाजों ने इस गीत को ऐसा रंग दिया कि चार दशक से ज्यादा समय गुजरने के बाद भी यह गणेश उत्सव की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.

Tags:

MORE NEWS