इंडिया न्यूज,चेन्नई:
Dhanush And Aishwaryaa Rajinikanth Announce Separation: साउथ सिनमा के प्रसिद्व अभिनेता धनुष (Dhanush) और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया है। दरअसल बता दें कि धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इस बात की घोषणा की है।
Dhanush And Aishwaryaa Rajinikanth
4 कारण जिस के कारण बढ़ी धनुष और ऐश्वर्या में दूरियां
Dhanush Aishwarya Divorce: धनुष ने लिखा, हमारा 18 साल का साथ इस दौरान हम दोस्त बने माता पिता और एक दूसरे के शुभचुंतक बने। हमने काफी समझदारी और साझेदारी के साथ ये सफर तय किया है।
आज हम उस राह पर खड़े हो गए हैं जहां से हमको अलग होना है। मैंने और ऐश्वर्या ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। अलग होने के बाद हम अपनी नई राह की तलाश में जुटेंगे। मैं फैंस से गुजारिश करना चाहता हूं कि हमारे फैसले का सम्मान करें। अपनी प्राइवेसी का ख्याल रखते हुए हमें इस समय का सामना करना है।
🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/hAPu2aPp4n
— Dhanush (@dhanushkraja) January 17, 2022
बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या की लव स्टोरी फिल्मी है। वहीं इन दोनो की मुलाकात फिल्म ‘कधल कोंडे’ के दौरान हुई थी। शो के पहले दिन धनुष अपने परिवार के साथ थिएटर पहुंचे थे और वहां पहले से ही रजनीकांत की दो बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या मौजूद थीं। धनुष अपनी फैमिली के साथ फिल्म देखने आए थे।
जब फिल्म खत्म हुई तो थिएटर के मालिक ने धनुष को रजनीकांत की दोनों बेटियों से मिलाया था। इस दौरान उनके बीच हेलो के अलावा कुछ नहीं हुआ। अगली सुबह ऐश्वर्या ने धनुष के घर एक गुलदस्ता भेजा और उसे संपर्क में रहने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया।
दोनों के मिलने का सिलसिला शुरू होने के बाद धनुष और ऐश्वर्या एक दूसरे को 2 साल तक डेट किया था। इस दौरान दोनों को लेकर खबरें आने लगीं। रजनीकांत का परिवार नहीं चाहता था कि उनकी बेटियों के बारे में लिखा जाए इसलिए दोनों परिवारों ने सोचा कि उनकी शादी तय होनी चाहिए।
इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। धनुष और ऐश्वर्या की शादी बेहद ग्रैंड तरीके से हुई थी। शादी के 18 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। धनुष और ऐश्वर्या के दो बच्चे हैं। धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने के फैसले से फैंस काफी निराश हैं। धनुष ने अपने फैंस से इस फैसले का सम्मान करने के लिए कहा है।
READ MORE : Selfie Movie Teaser: अक्षय कुमार-इमरान हाशमी साथ आएंगे नजर। नीतू कपूर , कियारा आडवाणी और अन्य ने की सरहाना
Connect With Us : Twitter Facebook