<
Categories: मनोरंजन

Dhanush ने तोड़ी थी 18 साल की शादी, 2 बच्चों के हैं बाप.. Ex ससुर सुपरस्टार! एक्टर की नेटवर्थ जानकर खिसक जाएगी पैरों से जमीन

Dhanush Love Life And Networth: साउथ के सुपरस्टर धनुष इिन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. लेकिन वजह उनकी प्रोफेशनल लािफ नहीं बल्कि एक्टर की पर्सनल लाइफ हैं. धनुष को लेकर खबरें हैं की वो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं, खबरें अब सिर्फ डेटिंग तक ही नहीं बल्कि शादी तक पहुंची हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक्टर पहले से तलाकशुदा है और दो बच्चों के बाप हैं और उनके एक्स ससुर, साउथ के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी लोग पूजा तक करते हैं... आइये जानते हैं सब यहां

Dhanush Love Life And Networth: साउथ के सुपरस्टर धनुष इिन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं. लेकिन वजह उनकी प्रोफेशनल लािफ नहीं बल्कि एक्टर की पर्सनल लाइफ हैं. धनुष को लेकर खबरें हैं की वो एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं, खबरें अब सिर्फ डेटिंग तक ही नहीं बल्कि शादी तक पहुंची हैं. 

कैसे  शुरू हुई धनुष और मृणाल ठाकुर के अफेयर की चर्चा

धनुष और मृणाल ठाकुर के बीच अफेयर के चर्चे तब शुरू हुए जब 2025 में रिलीज हुई फिल्म सनऑफ सरदार 2 के प्रीमियर पर दोनों एक साथ नजर आए. इसके बाद मृणाल को धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की रैप-अप पार्टी में भी देखा गया हैं, जिसके दोनों के रिश्ते की खबरों की आग ने और हवा पकड़ ली और बात सिर्फ डेटिंग तक नहीं बल्कि शादी तक आ पहुंची. लेकिन, धनुष पहले से ही तलाकशुदा हैं और  उनके एक्स ससुर सुपरस्टार है, जिनकी लोग पूजा करते हैं. जनवरी 2022 में धनुष ने अपनी 18 साल की शादी तोड़ी थी और उनके तलाक की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर फैंस को जबरदस्त झटका लगा था.

धनुष ने तोड़ी अपनी 18 साल की शादी

साल 2004 में धनुष ने साउथ के सुपरस्टार राजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या राजनीकांत से शादी की थी. इस शादी से उनके दो बेटे भी है यात्रा और राजा. धनुष ने अपने 18 साल के रिश्ते के टूटने की खबर एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए दी थी औक लिखा था यह सफर दोस्त, पति-पत्नी और माता-पिता के तौर पर समझ, तालमेल और विकास से भरा रहा, लेकिन अब दोनों ने अलग होने का फैसला किया है. इसके बाद 2024 में चेन्नई फैमिली वेलफेयर कोर्ट ने दोनों को आधिकारिक रूप से तलाक दे दिया था. लेकिन धनुष आज भी अपने बच्चों के लिए पिते के कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं. 

धनुष की तगड़ी नेटवर्थ

 बता दें कि धनुष ने साउथ के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी अच्छी पहचान बनाई हैं. हाल ही में एक्टर की फिल्म रिलीज हुई थी ‘तेरे इश्क मे’, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर तगड़ा बज बनाया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. एक्टर करीब 50 से ज्यादा  साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों में काम किया कर चुके हैं. धनुष की नेटवर्थ की बात करें, तो यह जानकर आप दंग रह जाएंगे. रिपोर्ट्स की मानें तो  धनुष तकरीबन 230 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। धनुष की सालाना इनकम 35 से 45 करोड़ के बीच है। उनकी मंथली इनकम करीब 3 करोड़ बताई गई है. एक्टर हर फिल्म के लिए करीब 20 से 35 करोड़ तक की फीस लेते हैं। धनुष के पास चेन्नई के पोएस गार्डन इलाके में एक खूबसूरत विला भी है, जिसकी कीमत 150 करोड़ बताई जाती है. साथ ही उनके पास चेन्नई के अलवरपेट में भी उनका एक आलीशान घर भी है. कार कलेक्शन की बात करें तो धनुष के पास 7 करोड़ की रोल्स रॉयस घोस्ट, 34 लाख की बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर, 45 लाख की प्रीमियम कार जगुआर एक्सई, 75 लाख की अमेरिकी कार फोर्ड मस्टैंग जीटी हैं. साथ ही धनुष वंडरबार फिल्म्स के को-फाउंडर भी है. एक्टिंग के साथ-साथ वो निर्देशक, सिंगर और सॉन्ग राइटर से भी अच्छी कमाी करते हैं.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Himachal Pradesh Gold Price Today: हिमाचल में सोना हुआ सस्ता या फिर कीमतों ने बढ़ाई टेंशन, नोट करें ताजा दाम

Himachal pradesh Gold Price Today 09 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के शहरों में…

Last Updated: April 9, 2026 11:31:51 IST

नाश्ते में ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर सत्तू की रोटी, बनाने में आसाना और लाजवाब स्वाद

अगर आप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में सत्तू…

Last Updated: April 9, 2026 11:10:29 IST

कब आया था भारत में इंटरनेट? उससे पहले कैसे चलता था ISRO काम?

क्या आपको पता है कि भारत में इंटरनेट कब आया था. कौन सा था वो…

Last Updated: April 9, 2026 11:05:23 IST

सेल्फी लेने के लिए हिप्पो के पेन (बाड़े) में घुसा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, लगा 10,000 का जुर्माना

थाईलैंड के एक व्यक्ति ने जानबूझकर “मू डेंग” नाम के हिप्पो के पेन (बाड़े) में…

Last Updated: April 9, 2026 11:01:54 IST

चोरी हुई स्कूटी का कटा चालान, कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर! पीड़ित बोला- अब तो पकड़ लो

Viral News: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 11:00:11 IST

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST