<
Categories: मनोरंजन

हमेशा के लिए टूट गई ‘जय-वीरू’ की सुपरहिट जोड़ी… आखिरी बार इस फिल्म में आई थी नजर, साथ मिलकर मचा दी थी धूम!

Dharmendra and Amitabh Bachchan Friendship: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है, उन्होंने 89 साल की उम्र में सभी को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र के जिगरी दोस्त अमिताभ बच्चन को भी इस खबर से बड़ा सदमा लगा है. वो उनके अंतिम संसकार (Dharmendra Death) पर आखों में आंसू लिए नजर आए है. आज 'जय-वीरू' की सुपरहिट जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई है.

Dharmendra and Amitabh Bachchan Friendship:  बॉलीवुड के ‘जय-वीरू’ यानी अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी आज टूट गई है, क्योकि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन (Dharmendra Death) हो गया है, उन्होंने 89 साल की उम्र में सभी को अलविदा कह दिया है. इस खबर से आज हर कोई सदमे में है और उनके फैंस दुख में डूबे हुए है. वहीं धर्मेंद्र के जिगरी दोस्त कहलाए जाने वाले अमिताभ बच्चन को भी बड़ा सदमा लगा है. वो धर्मेंद्र के अंतिम संसकार पर आखों में आंसू लिए नजर आए है.

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और धर्मेंद्र (Dharmendra) ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी बॉलीवुड के नाम की हैं. ‘जय-वीरू’ की जोड़ी, तब फेमस हुई जब  अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने 1975 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘शोले’ (Film Shole) में एक साथ काम किया हैं. और इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र ने जय और वीरू की भूमिका निभाई थी. फिल्म में दोनों बेहद जिगरी दोस्त थे.

यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी और इसने दोस्ती के रूप में ‘जय-वीरू’ की जोड़ी को सदा के लिए मशहूर कर दिया था. लेकिन अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की दोस्ती सिर्फ फिल्मोंतक ही सीमित नहीं थी, असल जिंदगी में भी दोनों बेहद अच्छे दोस्त माने जाते थे. 

फिल्म ‘शोले’ के बाद इस फिल्म में साथ नजर आए अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र

फिल्म “शोले” (Film Shole) के बाद अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम बलराम’ में दिखी थी. इस फिल्म में बतौर लीड अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी आखिरी बार फैंस को देखने को मिली थी. हालांकि इसके बाद भी दोनों एक साथ कई फिल्मों का हिस्सा रहे, लेकिन बतौर लीड दोनों ने साथ में आखिरी बार इस फिल्म में काम किया था. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी.

फिल्म राम बलराम’ ने  वर्ल्डवाइड 7 करोड़ रूपय की कमाई की थी और साल 1980 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के  साथ जीनत अमान और रेखा भी नजर आए थे.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

Jantar Mantar Gen Z Protest: दिल्ली जाने का है प्लान? 250 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, यात्रियों के लिए बड़ा अलर्ट

Jantar Mantar Gen Z Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले रेलवे ने 250 से ज्यादा…

Last Updated: October 10, 2026 08:17:18 IST

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल में लगी आग! क्या आज महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? दिल्ली से भोपाल तक चेक करें नए रेट

Petrol Diesel Price Today 10 October 2026: राजधानी दिल्ली में आज डीज़ल की कीमत ₹95.20…

Last Updated: October 10, 2026 08:16:12 IST

Delhi Protest: ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, 30 रास्तों पर डायवर्जन; घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट

Delhi Protest Traffic Diversion:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से रेलवे स्टेशन,…

Last Updated: October 10, 2026 08:10:37 IST

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST