Dharmendra- Amitabh Bachchan: जब धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर किया था प्रैंक, सेट पर हंस-हंस के पागल हो गए थे सब, अब वायरल हो रहा पुराना वीडियो
Dharmendra and Amitabh Bachchan pranked
Dharmendra- Amitabh Bachchan: आइकोनिक बॉलीवुड फिल्म “शोले” आज भी लोगों को उतनी ही पसंद है जितनी पहली बार में आई थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन यानी जय-वीरू की जोड़ी को लोगों ने बेहद पसंद किया था. धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन इस फिल्म में जितनी मस्ती करते नजर आए थे, उतनी मस्ती वो दोनों असल जिंदगी में भी करते हैं, ऐसा ही दोनों का एक मस्ती भरा किस्सा हम आपको यहा बताने जा रहे हैं, जिसमें अमिताभ और धर्मेंद्र मिलकर किसी के साथ फोन पर प्रैंक कर रहे हैं.
दरअसल, एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें अमिताभ और धर्मेंद्र एक साथ मिलकर किसी के साथ फोन पर प्रैंक करते नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहा यह वीडियो साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम कौन है’ की शूटिंग के दौरान का है, जिसमें शुटिंग के सेट पर अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र दोनों सूट-बूट पहने बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं. लेकिन शूटिंग के दौरान दोनों मस्ती के मिज़ाज में दिख रहे हैं. दोनों किसी रॉन्ग नंबर पर प्रैंक करते दिख रहे हैं. वीडियो में अमिताभ बच्चन अपनी आवाज बदलकर बात कर रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियों में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन अपनी आवाज और नाम बदलकर बात करते हैं और फोन पर किसी को डराने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं धर्मेंद्र भी मौका हाथ से नहीं जाने दे रहे हैं, वो फोन लेते हैं और कहते हैं कि जुहू पुलिस स्टेशन से बात कर रहे हैं. इतन कहते ही सामने से फोन कट जाता है. अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ऐसी मोज-मस्ती वाली हरकत देख फिल्म सेट पर सभी लोग जोर से हंसने लगते हैं और लोटपोट हो जाते हैं. यह पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे है. वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वो भी एक दौर था. दूसरे फैन ने लिखा, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जी और लेजेंड्री फोन, थ्री लेजेंड्स इन वन फ्रेम. वहीं दूसरे ने लिखा, क्या जमाना था वो भी लेजेंड्री एक्टर्स का.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…