<
Categories: मनोरंजन

Ikkis: आखिरी फिल्म का पूरा वर्जन नहीं देख पाए धर्मेंद्र, डबिंग के दौरान ठीक नहीं थी तबीयत, डायरेक्टर ने किया खुलासा

Ikkis: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म 'इक्किस' का हर किसी को इंतजार है. फिल्म के डायरेक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि धर्मेंद्र की तबीयत डबिंग के दौरान भी ठीक नहीं थी.

Ikkis: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से अभी तक परिवार और आम लोग उबर नहीं पाए हैं. ऐसे में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्किस’ दर्शकों के लिए एक भावुक क्षण साबित होगी. धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को हुआ था, फिल्म की रिलीज से लगभग एक महीने पहले. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने खुलासा किया कि दिवंगत अभिनेता फिल्म का अंतिम वर्जन  नहीं देख पाए थे. दिग्गज एक्टर को डबिंग के दौरान काफी दिक्कत आ रही थी.

हाल ही में एक बातचीत के दौरान श्रीराम राघवन ने बताया, “हमने अक्टूबर में उनके साथ कुछ डबिंग की थी. उससे पहले भी वह मुझसे फिल्म के बारे में पूछते रहते थे कि फिल्म कैसी बन रही है और मैं उन्हें कब दिखाऊंगा. मैंने उनसे कहा था कि वह डबिंग से पहले फिल्म देख सकते हैं लेकिन उन्हें कुछ काम था, इसलिए उन्होंने किसी और दिन देखने को कहा. उन्होंने फिल्म का लगभग 50-70% हिस्सा देखा और उन्हें यह कुछ हद तक पसंद आई.”

उन्हें डबिंग में काफी परेशानी हो रही थी – डायरेक्टर

श्रीराम ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, “उस वक्त मुझे समझ आ चुका था कि उन्हें डबिंग में काफी परेशानी हो रही है. मैंने उनसे कहा भी था कि जल्दी ठीक हो जाइए. उनके साथ हमारा काम पूरा हो चुका था, इसलिए मैंने सोचा कि एक महीने में उन्हें पूरी फिल्म दिखा दूंगा. यह बहुत अफसोस की बात है. वह फिल्म देखने के लिए बहुत उत्सुक थे. यह ठीक वैसा ही है जैसे ‘1942: ए लव स्टोरी’ के समय आर.डी. बर्मन को सराहना नहीं मिली थी.”

डायरेक्टर ने आगे बताया कि जयदीप के धरम जी के साथ सबसे ज़्यादा सीन हैं. उन्हें साथ में काम करना था. वे अलग-अलग अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन मैं उनकी केमिस्ट्री देखना चाहता था. फिल्म की शूटिंग के दौरान हमने सबसे पहले उनके ही सीन शूट किए. हम सभी धरम जी के बहुत बड़े फैन थे, इसलिए जब जयदीप आए, तो माहौल तुरंत सहज हो गया.” 

उन्हें समझने में थोड़ी दिक्कत होती थी – फिल्ममेकर

फिल्ममेकर ने धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर कहा, “जयदीप अपने डायलॉग धीमी आवाज़ में बोला करते थे और धरम जी को शायद समझने में थोड़ी दिक्कत होती थी. वे पूछते थे, ‘यह क्या कह रहा है?’ मैं उनसे कहता था कि चिंता न करें और जयदीप से थोड़ा ज़ोर से बोलने को कहता था. उनके सीन्स की शूटिंग के दौरान ऐसा ही होता था.”

Sweety Gaur

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST