<
Categories: देश

Samlu Markam Story:  कौन है छत्तीसगढ़ का समलू मरकाम, जिसने पत्नी के इलाज के लिए मोटरसाइकिल को बना दिया एंबुलेंस

Samlu Markam Story: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास, सम्मान, समझ और समर्पण पर निर्भर करता है. भारतीय हिंदू परंपरा में पति-पत्नी के मजबूत बंधन को 2 आत्माओं का…

Samlu Markam Story: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, विश्वास, सम्मान, समझ और समर्पण पर निर्भर करता है. भारतीय हिंदू परंपरा में पति-पत्नी के मजबूत बंधन को 2 आत्माओं का संगम भी बोला जाता है. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शख्स ने थायरॉयड कैंसर से पीड़ित पत्नी के इलाज के लिए अपना सबकुछ लुटा दिया. घर-जमीन के साथ-साथ अपना सबकुछ बेच डाला.

पत्नी के इलाज में बिक गया सबकुछ

कवर्धा ज़िले के नगवाही कांटाबाहरा रेंगाखार के रहने वाले समलू मरकाम का जीवन ही संघर्ष का प्रतीक बन चुका है. पिछले तीन साल से पत्नी कपुरा मरकाम (57) थायरॉयड कैंसर से पीड़ित हैं. पूरे समर्पण भाव से समलू मरकाम अपनी पत्नी का इलाज करा रहे हैं. पैसा पानी की बहाया. घर जमीन के साथ सबकुछ बिक गया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है. वहीं समलू मरकाम हार नहीं मा रहे हैं. उनकी मौत के खिलाफ जिंदगी के प्रति जंग जारी है.

मोटरसाइकिल को बना दिया एंबुलेंस

 इस बीच समलू ने घर में मौजूद मोटरसाइकिल को ही एंबुलेस की शक्ल दे दी है. इसके लिए उन्होंने सबसे पहले बाइक के पिछले हिस्से पर पटरी लगाई. इसे आरामदायक बनाने के लिए उन्होंने इस पर गद्दे रख दिए. गंभीर हालत में जब भी पत्नी को अस्पताल ले जाना होता तो पत्नी को रस्सी से बांध देते हैं. इसके वह अस्पताल लेकर जाते हैं. यह सिलसिला अब भी जारी है.

पत्नी के इलाज पर अब तक हो चुका है 5 लाख रुपये खर्च

पति समलू मरकाम का कहना है कि पत्नी को शुरुआत में दिक्कत हुई तो आसपास के डॉक्टरों से इलाज करवाया. इसके बाद ज्यादा परेशानी हुई तो शहर के डॉक्टरों को दिखाया. तीन साल पहले पत्नी को थाइरॉयड कैंसर होने का पता चला. जानकारी लगी तो पैरों तले जमीन खिसक गई. कुछ दिन परेशानी और चिंता में गुजरे. इसके बाद जिंदगी के लिए जंग शुरू कर दी. अगली कड़ी में पत्नी का छत्तीसगढ़ के कई बड़े अस्पतालों में इलाज करवाया. छत्तीसगढ़ से बाहर भी गए पत्नी के इलाज के लिए. समलू मरकाम की मानें तो अब तक वह 5 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं, लेकिन पत्नी की हालत में सुधार नहीं है.

रायपुर में चल रहा इलाज

समलू मरकाम ने बताया कि रायपुर एम्स में पत्नी का इलाज करा रहे हैं. सरकारी अस्पताल में इलाज तो सस्ता है, लेकिन दवाई समेत दूसरे खर्चे भी हैं. पत्नी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, अधिकारियों से कई बार आर्थिक मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST