<
Categories: मनोरंजन

क्या ‘बड़े साहब’ की भूमिका में ओसामा बिन लादेन हैं..? ‘धुरंधर 2’ के एक्टर दानिश इकबाल ने खुद कही ये बड़ी बात

Danish Iqbal Interview: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों अगर किसी फिल्म की चर्चा है, तो वह है 'धुरंधर 2'. फिल्म में बड़े साहब के किरदार को लेकर भी चर्चाएं हैं. इंडिया न्यूज ने अभिनेता दानिश इकबाल से एक विशेष बातचीत की. इसमें उन्होंने बड़े साहब के रोल को लेकर बड़ी बात कही.

Danish Iqbal Exclusive Interview: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दानिश इकबाल के अभिनय की भी खूब तारीफ हो रही है. दानिश इकबाल ने बड़े साहब की भूमिका निभाकर सबको हैरान करने का काम किया है. बड़े साहब के रूप में किस दिखाने का प्रयास किया गया है? इसे लेकर भी कई खबरें चल रही हैं. इंडिया न्यूज ने एक्टर दानिश इकबाल से बात की. अभिनेता ने बड़े साहब के किरदार को लेकर बड़ा खुलासा किया. जानिए उन्होंने क्या कहा.

सवाल- बड़े साहब के किरदार को लेकर क्या था आपका पहला रिएक्शन?
जवाब– अभिनेता ने कहा कि जब उन्होंने ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब के रोल के बारे में सुना तो वह हैरान हो गए थे. क्योंकि आज यह किरदार फिल्म में बहुत बड़ा बन चुका है. साथ ही अभिनेता ने कहा कि फिल्म के पहले भाग से ही दर्शकों के मन में सवाल था कि आखिर ये बड़े साहब कौन हैं. 

सवाल- क्या सलमान खान बनने वाले थे बड़े साहब?
जवाब– इस पर अभिनेता ने कहा कि लोगों की अपनी सोच थी इस किरदार को लेकर. फिल्म की शूटिंग 2025 में ही पूरी हो गई थी. जब फिल्म के एंड क्रेडिट सीन में दानिश इकबाल का नाम आया, फिर लोगों ने कहा कि दानिश इकबाल ही बड़े साहब हैं. कुछ ने सोचा कि बड़े साहब दाऊद इब्राहिम के रूप में हैं. 

क्या ओसामा बिन लादेन हैं बड़े साहब?

आगे बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया कि लोग बड़े साहब के किरदार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाने लगे थे. कुछ ने कहा कि ये दाऊद इब्राहिम हैं. वहीं कुछ ने कहा कि बड़े साहब ओसामा बिन लादेन हैं. हालांकि, एक्टर ने बताया कि ज्यादातर लोगों का कहना था कि बड़े साहब दाऊद इब्राहिम ही हैं. एक्टर ने कहा कि जब फिल्म के रिलीज से पहले अपने किरदार को लेकर इतनी चर्चा उन्होंने सुनी, तो उन्हें बहुत अच्छा लगा. 

सवाल- जब सेट पर को-स्टार्स ने बड़े साहब को देखा तो क्या कहा?
जवाब- दानिश इकबाल ने इसके जवाब में कहा कि जब को-एक्टर्स ने उन्हें सेट पर पहली बार बड़े साहब के रोल में देखा. तो वो चौंक गए थे. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

China University: पढ़ाई छोड़ो, रोमांस करो! यूनिवर्सिटी ने निकाला अनोखा फरमान, पूरी कहानी जान चौंक जाएंगे आप

China University: अब पढ़ाई के साथ रोमांस करना भी हुआ जरूरी! चीनी सरकार की नई…

Last Updated: March 25, 2026 16:13:03 IST

15,000 विद्यार्थियों को मुफ्त मिलेगा प्रशिक्षण, सिखाये जाएंगे क्रिएटिव AI टूल्स, ऑरेंज इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT) ने मीडिया, एंटरटेनमेंट…

Last Updated: March 25, 2026 16:03:01 IST

Property Card: स्वामित्व योजना क्या है? कैसे मिलेगा संपत्ति कार्ड, जानिए इसके बड़े फायदे

SVAMITVA Yojana Card: SVAMITVA योजना पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है. इसके…

Last Updated: March 25, 2026 15:49:23 IST

बहन का इंस्टा प्रमोट कराना था? इसलिए रिंकू सिंह को मैसेज किया, IAS ऑफिसर से शादी करना चाहती थी प्रिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की शादी अब जून 2026 में होने…

Last Updated: March 25, 2026 15:45:31 IST

Hanuman Temple Ramboda: भारत से बाहर यहां है हनुमान जी का चमत्कारी मंदिर, भक्तों की लगती है भीड़, नजारा देख मन हो जाएगा खुश

Hanuman Temple Ramboda: श्रीलंका को हिंद महासागर का मोती कहा जाता है. यह देश अपनी…

Last Updated: March 25, 2026 15:17:47 IST

Gas Cylinder Update: सरकारी आदेश जारी, घर में PNG होने पर LPG सप्लाई बंद, जानिए क्या है नया नियम

Gas Cylinder Update: सरकार के नए आदेश के मुताबिक जिन घरों में PNG (पाइप्ड नेचुरल…

Last Updated: March 25, 2026 15:12:51 IST