Dhurandhar 2 Box office: रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. इसने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. दूसरे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा. जानें कितनी हुई कमाई.
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Dhurandhar 2: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाए हुए है. ऐस लग रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास के कई रिकॉर्ड को बौना साबित कर सकती है. ओपनिंग डे पर ही फिल्म ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी. यही नहीं, दूसरे दिन भी फिल्म ने ‘पुष्पा 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को धराशाई कर दिया है. चलिए जानते हैं फिल्म ने बीते दिन 20 मार्च को कितना कलेक्शन किया.
‘धुरंधर 2’ ने बीते दिन शुक्रवार यानी 20 मार्च को बॉक्स ऑफिस 80.72 करोड़ रुपये कमाए. वहीं, इसने रिलीज के पहले दिन यानी कि 19 मार्च को 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे. यह संकेत दे रहा है कि वीकएंड पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा सकती है. अब यह देखना दिलचस्प होगा.
दर्शकों का फिल्म के प्रति उत्साह देखकर मेकर्स ने रिलीज से एक दिन पहले ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू रखा था. इसका जबरदस्त रिस्पांस मिला. फिल्म ने उसी दिन 43 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इसी से निर्माताओं को अंदाजा हो गया था यह फिल्म इतिहास रचने वाली है.
‘धुरंधर 2’ की कुल कमाई की बात करें, तो इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 240.29 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. आपको बता दें कि ये सिर्फ दो दिनों का कलेक्शन हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
‘धुरंधर 2’ ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. इसने ‘पुष्पा 2’ के दूसरे दिन के हिंदी कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. आपको बता दें कि ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘धुरंधर 2’ ने 80.72 करोड़ रुपये कमाए. वहीं शाहरुख खान की ‘जवान’ ने भी दूसरे दिन 46.23 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म ने सुपरस्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जहां इसने पहले वीकेंड में करीब 264 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं धुरंधर 2 ने इससे आगे निकलते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का बजट लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है. मात्र दो दिनों में ही ये रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है.
Delhi NCR Weather Forecast 11 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज वीकेंड पर…
Today Weather News 11 April 2026: उत्तर भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर…
Chhattisgarh Crime News: दुर्ग ज़िले में, एक 5 साल की मासूम बच्ची एक बोरे के…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी आर्मी में मेजर रह चुकी हैं. वहीं…
UP Crime News: यूपी के मैनपुरी से रिश्तों में हत्या कराने का एक चौंकाने वाला…
NEET UG 2026 पास करना मुश्किल ज़रूर है, पर सही रणनीति, निरंतर मेहनत और मजबूत…