<
Categories: मनोरंजन

ब्लॉकबस्टर अलर्ट! ‘धुरंधर 2’ ने 5 दिन में 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार; सोमवार को कैसी रही कमाई?

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिख रही है. फिल्म ने सोमवार को भी जबरदस्त कमाई की. और महज 5 दिनों में ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया.

Dhurandhar 2 Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म ‘धुरंधर 2’ छाई हुई है. फिल्म आए दिन नए-नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है. मात्र 5 दिनों में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. जानिए फिल्म ने सोमवार को कितनी कमाई की और किन फिल्मों का छोड़ा पीछे. 

सोमवार को फिल्म ने कितने कमाए?

फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने बीते दिन सोमवार यानी कि पांचवें दिन 65 करोड़ रुपये कमाए. वहीं इसने रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके अलावा फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ कमाए थे. 

फिल्म की कुल कमाई?

‘धुरंधर 2’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 524.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. महज पांच दिनों में फिल्म ने ये आंकड़ा पार कर लिया है. ‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी इतिहास कायम कर दिया है. इस फिल्म ने सिर्फ पांच दिनों में ही वर्ल्डवाइड 800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है. बहुत जल्द फिल्म 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है. 

‘धुरंधर 2’ की कहानी क्या है?

रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म एक भारतीय खूफिया एजेंट की कहानी बताती है, जो दुश्मन के इलाके को अंदर से ही तबाह कर देता है. पहले भाग में दिखाया गया है कि कैसे रणवीर सिंह का किरदार हमजा, जो लयारी के सबसे कुख्यात गिरोह में घुसपैठ करता है और उसके सरगना रहमान डकैत को मार डालता है. ‘धुरंधर 2’ में दिखाया गया है कि डकैत की हत्या के बाद, हमजा लयारी के अंडरवर्ल्ड और राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी पकड़ मजबूत कर लेता है.

फिल्म के किरदार पर एक नजर

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, राकेश बेदी, आर. माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म में यामी गौतम भी स्पेशल कैमियो में नजर आ रही हैं, जिन्होंने नर्स की भूमिका अदा की है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Rakhigarhi Grave Couple Mystery: लव कपल ने खुशी-खुशी क्यों लगाया था मौत को गले? 5000 साल बाद खुला रहस्य

Rakhigarhi Grave Couple Mystery: हिसार के राखीगढ़ी में 5000 साल खोदाई में कपल का कंकाल…

Last Updated: March 24, 2026 13:24:26 IST

क्या हार्दिक पांड्या का टूटा घमंड? फेरारी ले जाते वक्त बीच सड़क पर पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ…

Hardik Pandya Viral Video: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: March 24, 2026 13:18:30 IST

Iran Food Culture: भारत की थाली में कढ़ी चावल तो रोज क्या खाते हैं ईरानी? जानें क्या है इनका कंफर्ट फूड

Iran Food: क्या आप जानते हैं कि ईरान में ऐसी कौन सी डिश है जिसे…

Last Updated: March 24, 2026 13:22:16 IST

RBSE 10th Result 2026 DECLARED: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक

RBSE Rajasthan Board Result 2026 Declared: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं का…

Last Updated: March 24, 2026 13:08:41 IST

RBSE Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट हुआ जारी, इस Direct Link से करें चेक

RBSE Rajasthan Board 5th 8th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: March 24, 2026 13:04:32 IST

दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में नाबालिगों का ‘तांडव’, शोर मचाने से रोका तो महिला पर बरसाईं गंदी गालियां, देखें वीडियो!

मेट्रो के महिला कोच में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ नाबालिग लड़कियों…

Last Updated: March 24, 2026 13:24:20 IST