धुरंधर 2 टीज़र आउट: सोशल मीडिया पर धुरंधर का टीज़र देख दो भाग में बंटे फैंस किसी ने कहा 'लगा दिया आग' तो किसी ने कहा 'लगा दिया चूना', जानिए टीजर में ऐसा क्या है?
फैंस ने धुरंधर 2 का टीजर देख हुए निराश
Dhurandhar 2 Teaser Review and Reactions: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर कुछ देर पहले रिलीज हो गया है. यह फिल्म 19 मार्च,2026 को रिलीज होगी और इसकी टक्कर यश की ‘टॉक्सिक’ से होगी. ‘धुरंधर 2’ के टीजर को लेकर फैंस दो गुट में बंट गए हैं कुछ फैंस इस टीजर को लेकर बिलकुल भी खुश नहीं हैं. कुछ लोगों का कहना है कि जो भी इस टीजर में दिखाया गया है वो सब हमने पहले पार्ट में देखा है, कुछ नया नहीं है. आइये यहां देखते हैं की इस टीजर में क्या कुछ है फैंस क्यों निराश हैं उससे पहले बता दें कि इस पार्ट का नाम ‘धुरंधर: द रिवेंज’ होगा. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी. टीजर में रणवीर का लुक काफी इंटेस नजर आ रहा है. पहले पार्ट में, रणवीर सिंह ने हमज़ा का किरदार निभाया था, जिसने अक्षय खन्ना के किरदार, डाकू रहमान को मार दिया था, इसलिए अक्षय खन्ना इस सीक्वल में नज़र नहीं आएंगे. इस पार्ट में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी लीड रोल में होंगे. उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को यश की ‘टॉक्सिक’ से कड़ी टक्कर मिलेगी। टीज़र को भी फैंस ने खूब पसंद किया था. अब देखना यह है कि ‘धुरंधर 2’ या ‘टॉक्सिक’, कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारेगी.
धुरंधर 2 का टीजर जैसे ही आउट हुआ, प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जिओ स्टूडियो पर जारी इस टीजर को देखकर एक व्यक्ति ने कहा “ये तो पहले से ही पार्ट 1 में देख चुके थे 😢 तो वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा ‘ओए डिक्की चूना लगा दिया 🤣🤣🥹’ एक और यूजर ने लिखा ‘ओए चुना लगा दिया चुना, यह तो मूवी के लास्ट वाला ही टीज़र दिखा दिया 😭’ तो इस तरह के कई रिएक्शन कमेंट सेक्शन में देखे गए हैं.

धुरंधर 2 के टीज़र की बात करें तो रणवीर न सिर्फ हमज़ा के किरदार में, बल्कि अपनी रियल-लाइफ पर्सनैलिटी जसप्रीत सिंह रंगी के रूप में भी नज़र आ रहे हैं. टीज़र में रणवीर को देश के दुश्मनों को खत्म करते हुए दिखाया गया है, और आखिर में वह कहते हैं, ‘यह नया भारत है; यह उनके घरों में घुसकर उन्हें मारेगा.’कुछ फैंस को यह टीज़र बहुत पसंद आ रहा है. एक यूज़र ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “इंडस्ट्री में हलचल मचने वाली है. ‘दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘आदित्य धर को सलाम.’
‘धुरंधर – द रिवेंज’ से फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. इसका पहला पार्ट दर्शकों को बहुत पसंद आया था और उसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. ‘धुरंधर’ अब OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो गई है और वहाँ भी इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ज़ाहिर है, फैंस दूसरे पार्ट को लेकर बहुत उत्साहित हैं. मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “अब वाइल्ड होने का समय आ गया है.”
Smriti mandhana appointed india womens cricket team full time white ball captain harmanpreet kaur bcciSmriti…
Delhi NCR Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026…
US House of Representatives: फ्लाईदुबई की उड़ान में कॉकपिट हमले के दौरान यात्रियों की जान…
Ketu Transit 2026: केतु ने 3 अक्टूबर को मघा नक्षत्र के प्रथम पद में प्रवेश…
Punjab Government CBI investigation: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के…
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: तीस साल पहले रिटायर होने वाले एक सरकारी कर्मचारी को अपने…