फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक भी दिखाया गया है. साथ ही अक्षय खन्ना के किरदार को लेकर भी इशारा किया गया है.
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास
Dhurandhar 2: धुरंधर फिल्म की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स ने धुरंधर 2 टीजर 23 जनवरी को रिलीज कर दिया था. ऐसे में लोगों के जहन में सवाल है कि आखिर फिल्म का असली नाम क्या है और फिल्म के किरदार कैसे हैं? इस फिल्म में रणवीर सिंह किस लुक में नजर आने वाले हैं? साथ ही ये सवाल भी है कि अक्षय खन्ना का किरदार और लुक कैसा होगा, वो कितने खतरनाक लुक में नजर आएंगे? क्योंकि एक्टर का किरदार पहले भी काफी पसंद किया गया था. आइए जानते हैं इसके बारे में…
धुरंधर का आधिकारिक टाइटल ‘धुरंधर- द रिवेंज’ है. फिल्म में रणवीर सिंह का हमजा उर्फ जसकीरत के रूप में फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए. ये फिल्म धुरंधर का पार्ट 2 है, जो एक एक्शन और थ्रिलर फिल्म है. इसके टीजर को देखकर लग रहा है कि ये एक हिंसक फिल्म होने वाली है. वहीं फिल्म के टीजर में अक्षय खन्ना का लुक जारी नहीं किया गया है लेकिन इशारा मिला है कि वे फ्लैशबैक के माध्यम से इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं.
बता दें कि ये फिल्म धुरंधर का सीक्वल है. ये एक प्रतिशोध की थीम पर आधारित फिल्म होने वाली है. इसमें रणवीर सिंह का किरदार एक भारतीय जासूस का है. वो आतंक के नेटवर्क के खिलाफ एक आक्रामक लड़ाई लड़ता है.
फिल्म का पोस्टर भी रिलीज किया गया है, जिसमें रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक दिखाया गया है. पोस्टर में रणवीर सिंह बारिश में खड़े हैं. उन्होंने अपनी मुट्ठियां बंद की हुई हैं. वे गहरे लाल रंग के बैकग्राउंड के साथ इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. रणवीर के साथ फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे तमाम एक्टर्स नजर आने वाले हैं.
धुरंधर के पहले भाग में अक्षय खन्ना की मौत हो चुकी है. हालांकि इसके बावजूद वो पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं. उम्मीद है कि मेकर्स उन्हें फ्लैशबैक या बैकस्टोरी के माध्यम से एक स्पेशल कैरेक्टर में वापस ला सकते हैं.
बता दें कि फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है. वहीं फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने की उम्मीद है.
Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…
काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…
Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…
Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…
Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…
US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…