फैंस धुरंधर 2 का इंतजार कर रहे हैं. वहीं मेकर्स ने जानकारी दी है कि इसका ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज किया जा सकता है. फिल्म रिलीज होने के बाद टॉक्सिक को कड़ी टक्कर दे सकती है.
धुरंधर 2 ट्रेलर
Dhurandhar 2 Trailer: आदित्य धार की फिल्म धुरंधर को फैंस का काफी प्यार मिला. वहीं अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अभी तक इसका ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है. अब जानकारी मिली है कि इसका ट्रेलर होली के मौके पर रिलीज किया जाएगा. वहीं फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है. फैंस रणवीर सिंह को हमजा के किरदार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसका सीक्वल, जिसका टाइटल धुरंधर: द रिवेंज है, जो पहले पार्ट से ज्यादा धमाल मचाने के लिए तैयार है.
आदित्य धर की 3 घंटे 34 मिनट की धुरंधर की जबरदस्त सफलता के बाद, खबर है कि मेकर्स धुरंधर: द रिवेंज के साथ इसे और बड़ा और लंबा बनाने जा रहे हैं. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सीक्वल लगभग 235 मिनट यानी 3 घंटे और 55 मिनट लंबा हो सकता है. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सीक्ववल 3 घंटे और 40 मिनट का हो सकता है. इस तरह आने वाली फिल्म, पहली फिल्म के 214 मिनट यानी 3 घंटे, 34 मिनट के सटीक रनटाइम को पार करेगा. अगर ऐसा होता है, तो ये LOC कारगिल के बाद दूसरे नंबर पर होगी. बता दें कि LOC कारगिल 4 घंटे 7 मिनट की फिल्म है.
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस सीक्वल में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दमदार कलाकार हैं. पहली फिल्म, जिसमें एक भारतीय जासूस पाकिस्तान के क्रिमिनल और पॉलिटिकल जाल में फंसा हुआ था, उसने रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई. 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस सीक्वल का ट्रेलर अब होली से ठीक एक दिन पहले 3 मार्च को आने की उम्मीद है. सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने ट्रेडिशनल रेड-कार्पेट लॉन्च के बजाय सीधे डिजिटल रिलीज का ऑप्शन चुना है.
बता दें कि 19 मार्च 2026 को ‘धुरंधर: द रिवेंज’ और ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ भी रिलीज होगी. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्म एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं. टॉक्सिक को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है और इसमें यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी हैं. टॉक्सिक का ट्रेलर 8 मार्च को बेंगलुरु में रिलीज होगा, जो 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक के लिए माहौल तैयार करेगा.
Song Secrets: मोहम्मद रफी ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी आवाज में कई ऐसे संगीत…
Budget Session 2026: BJP ने तीन-लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें अपने सभी विधायकों…
Pharaoh marriage: क्या आपने कभी फराओ के बारे में सुना है. बता दें कि प्राचीन…
SIR Process: देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशो में मतदाता सूची के विशेष…
Hapur Hookah Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में चार दोस्तों ने ऐसा काम किया कि…
Body Pain Cause: किसी बीमारी या चोट लगने पर शरीर में दर्द होना आम बात…