Gaurav Gera Letter: धुरंधर 2 फिल्म में भूमिका के लिए सराहे जा रहे गौरव गेरा ने 1998 में लिखा अपना पुराना लेटर शेयर किया है, जिसमें मुंबई में संघर्ष जीवन के बारे में बताया है.
Dhurandhar 2 एक्टर गौरव गेरा का 28 साल पुराना लेटर वायरल
Gaurav Gera Letter: धुरंधर 2 में मोहम्मद आलम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता गौरव गेरा को उनके अभिनय के लिए खूब सराहा जा रहा है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब सूर्खियां बटोर रही है. अब गौरव ने मुंबई में एक युवा अभिनेता के रूप में अपने शुरुआती दिनों के संघर्षों के बारे में बताया है और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने किन चुनौतियों का सामना किया है.
रविवार को गेरा ने 1998 में अपने माता-पिता को लिखे एक हाथ से लिखे पत्र की तस्वीरें साझा की है. यह पत्र उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए दिल्ली से मुंबई आने के कुछ समय बाद लिखा था. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने समय के बीतने और अपने पेशेवर सफर पर विचार करते हुए लिखा है कि उन पत्रों को भेजे हुए 28 साल बीत चुके हैं.
कैप्शन में गौरव गेरा ने लिखा, मेरे माता-पिता को यह पत्र – 3 दिसंबर 1998… मुंबई आए हुए मुझे एक महीने से भी कम समय हुआ था. यह 28 साल पहले की बात है. इसलिए कोई ईमेल या पत्र नहीं. बेशक उसके बाद खूब टीवी, फिल्में, विज्ञापन फिल्में, संगीत नाटक, रेडियो, टिकटॉक, रील्स उतार-चढ़ाव से भरा एक प्यारा सफर रहा है भगवान मेहरबान रहे, लेकिन इस धुरंधर का पता नहीं भविष्य में क्या होगा, लेकिन मैं अपने 23 वर्षीय रूप को आशावान बने रहने के लिए और माता-पिता को उनके अथाह समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. #धुरंधरकाबदला” इस वायरल पत्र से गौरव की शुरुआती चुनौतियों और आकांक्षाओं की झलक मिलती है. एक पत्र में उन्होंने अपने माता-पिता को लिखा: प्यारे मम्मी और पापा, आप लोग कैसे हैं? मैं यहाँ बिल्कुल ठीक हूँ। पैसों के मामले में अभी तक कुछ खास नहीं हुआ है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जल्द ही सब ठीक हो जाएगा. दिल्ली के मुकाबले यहां काम के बहुत अवसर हैं. उन्होंने अपनी दिनचर्या का भी जिक्र किया, जिसमें वे शाम को संगीत नाटक ‘मैन ऑफ ला मांचा’ के लिए रिहर्सल करते थे, जिसे उन्होंने एक प्रतिष्ठित प्रस्तुति बताया है.
गौरव ने पत्रों में अपनी साधारण लाइफ स्टाइल का विस्तृत वर्णन किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वे एक दोस्त के साथ एक छोटे से कॉटेज में रहते हैं, जिससे खर्चों को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. उन्होंने लिखा, “अन्य खर्चों में टेलीफोन, बिजली, गैस और पानी के बिल और भोजन शामिल हैं. मम्मी-पापा, भविष्य उज्ज्वल है, लेकिन मुझे अभी बहुत कुछ सीखना है. उन्होंने उद्योग में अपनी जगह बनाने के लिए आवश्यक धैर्य और लगन पर भी प्रकाश डाला है.
इस पोस्ट पर सहकर्मियों और प्रशंसकों दोनों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली है. धुरंधर के सह-कलाकार नवीन कौशिक ने लिखा, और तब पता नहीं था कि आपकी कहानी एक दिन इतनी खूबसूरत हो जाएगी. एक अन्य सह-कलाकार आदित्य उप्पल ने कमेंट की है, भाई यार, मेरी आंखों में आंसू आ गए @gauravgera. और भी कई तरह के सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिेक्शन देखने को मिल रहे हैं.
Agra Crime News: यूपी के आगरा नें शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला…
Uma Bharti Post: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती…
Mahakumbh viral girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले इन दिनों…
Maharashtra Crime News: जलगांव में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ई-केवाईसी करने के…
Parshuram Jayanti 2026: इस साल 19 अप्रैल का दिन खास है क्योंकि इसी दिन परशुराम…
Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…