Dhurandhar Box Office Collection Day 15: रिलीज के 15 दिन बाद भी रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” का थिएटर्स पर जादू चल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अभी भी अंधाधून कमाई कर रही है. इसी के साथ “धुरंधर” रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनीं है.
Dhurandhar Box Office Collection Day 15
Ranveer Singh Dhurandhar Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” को रिलीज हुए 15 दिन हो गए है और अभी भी इस फिल्म का जलवा लगातार थिएटर्स पर देखने को मिल रहा है. “धुरंधर” रणवीर सिंह के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फ्राइडे फिल्म “धुरंधर” कमाई के मामले में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने में बस थोड़ा दूर रह गई है.
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” (Ranveer Singh Film Dhurandhar) ने 15वें दिन 22.5 करोड़ की कमाई करी है. इस फ्राइडे थिएटर्स पर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भी रिलीज हुई है, जिसका तगड़ा फेन बेस है और सोशल मीडिया पर इसका अच्छा बज़ था. लेकिन फिर भी फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की वजह से फिल्म “धुरंधर” की कमाई पर ज्यादा असर नहीं पड़ा. परसों यानी गुरुवार के मुकाबले फिल्म “धुरंधर” की कमाई सिर्फ 75 लाख कम हुई. 14वें दिन इस फिल्म ने 23.25 करोड़ कमाए थे। 15वें दिन भारत में फिल्म “धुरंधर” का कलेक्शन 483 करोड़ हो गया है. लेकिन इसकी पूरी उम्मीद है कि 16वें दिन के कलेक्शन के साथ सैटरडे को धुरंधर 500 करोड़ का आंकड़ा भारत में पार कर लेगी.
फिल्म “धुरंधर” (Dhurandhar Box Office Collection) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इस फिल्म ने विदेशों से कुल 710.5 करोड़ तक के आंकड़े तक पहुंची है, जिसकी वजह से यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. फ्राइडे के दिन हिंदी ऑक्यूपेंसी 35.95 प्रतिशत थी. बल्कि मॉर्निंग शोज की ऑक्यूपेंसी 16.68 प्रतिशत थी और दिन में 33.96 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी. वहीं शाम को शोज की ऑक्यूपेंसी यह 43.86 प्रतिशत पहुंच गई. रात में ऑक्यूपेंसी 50.28 करोड़ रहा.
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” (Ranveer Singh Film Dhurandhar) ने पहले रजनीकांत की 2.0 और सनी देओल की गदर 2 का रिकॉर्ड ब्रेक किया था. वहीं रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल, जिसने 553.87 करोड़ की कमाई भारत में की थी अभी धुरंधर के लिए इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है. फिल्म छावा के बाद फिल्म “धुरंधर” साल की दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. छावा का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 807.91 करोड़ था.
Bettiah Viral Video: बिहार के बेतिया में आधी रात महिला के घर पहुंचे वार्ड सदस्य…
Lucknow Murder Case: लखनऊ के दुबग्गा में 25 साल की आशिया का शव झाड़ियों में…
Delhi Old Age Pension Scheme 2026: दिल्ली में वृद्धावस्था पेंशन के लिए उम्र, आय सीमा,…
DA Hike 2026: दिल्ली MCD के करीब 4,000 पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों को अब पे मैट्रिक्स…
वडोदरा (गुजरात) [भारत], 26 अक्टूबर: वडोदरा स्थित पारूल विश्वविद्यालय के आठ शोधकर्ताओं को विश्व के…
Rahul Gandhi: अदालत ने राहुल गांधी को बरी करते हुए कहा कि उनके बयान को…